सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IND vs WI: कोहली ने लपका मुश्किल कैच, राहुल अपनी गलती से हुए रनआउट, 10 तस्वीरों में देखें दूसरे वनडे का रोमांच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Feb 2022 11:16 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐसे पल आए जिसे देखकर प्रशंसकों को खुशी भी हुई और गुस्सा भी आया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार कैच लपका। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने अपना विकेट खुद से ही गंवा दिया।

विज्ञापन
ind vs wi 2nd odi photo story Virat Kohli took a difficult catch KL Rahul got run out by mistake see 10 pictures of second ODI
विराट कोहली का कैच और केएल राहुल का रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (नौ फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच को 44 रन से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए तो प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। मैच के दौरान कई ऐसे पल आए जिसे देखकर प्रशंसकों को खुशी भी हुई और गुस्सा भी आया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार कैच लपका। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने अपना विकेट खुद से ही गंवा दिया।
Trending Videos
ind vs wi 2nd odi photo story Virat Kohli took a difficult catch KL Rahul got run out by mistake see 10 pictures of second ODI
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने ओपनिंग करने के लिए भेजा। यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर था। वे खुद को बतौर ओपनर भी साबित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मौके गंवा दिया। पंत 34 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ तीन चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs wi 2nd odi photo story Virat Kohli took a difficult catch KL Rahul got run out by mistake see 10 pictures of second ODI
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मुश्किल समय में चौथे विकेट के लिए 106 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की। राहुल 30वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने ऑफ साइड की ओर एक शॉट खेला और रन के लिए भागे। एक रन पूरा होने के बाद उन्होंने ही दूसरे रन के लिए पहले कॉल किया। इस पर सूर्यकुमार यादव दौड़ गए और राहुल पिच के बीच में आकर असमंजस की स्थिति में आ गए। इतने देर में शाई होप ने अकील हुसैन की तेजतर्रार थ्रो पर उन्हें रनआउट कर दिया।
ind vs wi 2nd odi photo story Virat Kohli took a difficult catch KL Rahul got run out by mistake see 10 pictures of second ODI
सूर्यकुमार यादव - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
सूर्यकुमार यादव ने लगातार छठे वनडे मैच में 30 से ज्यादा रन बनाए। अपने शुरुआती छह वनडे मैचों में लगातार 30 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 83 गेंद पर 64 रन बनाए। सूर्यकुमार की पारी की बदौलत टीम इंडिया 237 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
ind vs wi 2nd odi photo story Virat Kohli took a difficult catch KL Rahul got run out by mistake see 10 pictures of second ODI
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली भारत के ही नहीं दुनिया के बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं। उन्होंने इसे एक बार फिर से साबित किया। कोहली ने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक शानदार कैच लिया। मैच को वेस्टइंडीज की पक्ष में मोड़ते नजर आ रहे ओडेन स्मिथ ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर लंबा-ऊंचा शॉट लगाया। पहले तो लगा कि गेंद पर बाउंडी लाइन के बाहर गिरेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऊंचाई होने के कारण गेंद बाउंड्री के बाहर नहीं जा सकी। कोहली ने ध्यान केंद्रीत कर हुए गेंद को लपक लिया और नीचे गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट भी लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed