{"_id":"5bfa8bd4bdec2241595ba18d","slug":"india-beat-australia-by-six-wickets-in-third-t20i-five-heroes-of-the-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: टीम इंडिया ने कंगारूओं को उसके घर में चटाई धूल, ये हैं मैच के 5 हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: टीम इंडिया ने कंगारूओं को उसके घर में चटाई धूल, ये हैं मैच के 5 हीरो
Sun, 25 Nov 2018 05:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
krunal pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने रविवार को तीसरे व अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की। इसी के साथ टीम इंडिया ने अपनी साख बचाई क्योंकि उस पर लगातार सात सीरीज जीतने के बाद हार का खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, विराट ब्रिगेड ने फैंस को निराश नहीं किया और रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 165 रन का लक्ष्य दिया। मेन इन ब्ल्यू ने दो गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। चलिए जानते हैं कि मैच के 5 हीरोज कौन रहे।
2 of 6
krunal pandya
1) क्रुणाल पांड्या- टीम इंडिया की जीत के असली हीरो ऑलराउंडर पांड्या ही रहे। बाएं हाथ के स्पिनर ने चार ओवर के अपने कोटे में 36 रन देकर चार कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया। क्रुणाल ने ग्लेन मैक्सवेल, बेन मेक्डरमॉट, एलेक्स कैरे और डार्सी शॉर्ट को अपना शिकार बनाया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
3 of 6
विराट कोहली
2) विराट कोहली- टीम इंडिया जब-जब संकट में होती है तब-तब विराट उस्ताद बनकर टीम को जीत दिलाते हैं। सिडनी में भी कोहली ने यह कमाल दोहराया। उन्होंने कंगारू गेंदबाजों की खबर ली और टीम इंडिया को दौरे की पहली जीत दिलाई। विराट ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां अर्धशतक जमाया। कप्तान कोहली 41 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिनेश कार्तिक
3) दिनेश कार्तिक- टीम इंडिया के मैच फिनिशर बनने की राह में आगे बढ़ रहे कार्तिक ने एक बार फिर अपनी पारी से प्रभावित किया। टीम इंडिया ने राहुल और पंत के रूप में लगातार दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में टीम इंडिया को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो क्रीज पर टिककर कप्तान कोहली का साथ निभाए। कार्तिक ने इस भूमिका को बखूबी निभाया और अहम समय पर छक्का जमाकर मैच टीम इंडिया के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने 18 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 6
शिखर धवन
4) शिखर धवन- टीम इंडिया का गब्बर एक बार फिर कंगारू गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बने। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उन्हें लय से भटका दिया। धवन ने रोहित शर्मा के साथ 67 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को मैच में शानदार शुरुआत दिलाई। धवन ने 22 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए धवन को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।