टीम इंडिया ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में 9 विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। तभी बारिश के कारण खेल रुका और फिर डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर टीम इंडिया को जीत के लिए 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रांची में धमाकेदार जीत में टीम इंडिया के 5 हीरो ये रहे:
INDvAUS: टीम इंडिया की पहले टी20 इंटरनेशनल में धमाकेदार जीत के 5 'हीरो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पारी के पहले ही ओवर में डेविड वार्नर (8) को पवेलियन भेज दिया। भुवी ने इसके बाद अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। चूंकि भुवी ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में दबाव की स्थिति में ला दिया। इसलिए वो इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हुए। नहीं तो 4 ओवर में 23 देकर एक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल भी इस लिस्ट में शामिल होने के दावेदार थे।
शिखर धवन
'गब्बर' ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार वापसी की और मैच विजयी पारी खेली। शिखर धवन ने 12 गेंदों में तीन चौको की मदद से नाबाद 15 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली के साथ 38 रन की अविजित साझेदारी की। धवन ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से ब्रेक लिया था और फिर धमाकेदार वापसी करके अपने फैंस को खुश किया।
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने फिर साबित किया कि वो 'रन मशीन' और 'चेस मास्टर' दोनों हैं। रोहित शर्मा (11) के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी हुए, लेकिन कोहली ने जल्द ही अपनी लय हासिल करके कंगारू गेंदबाजों की धुनाई की। कप्तान ने 14 गेंदों में तीन चौको की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।
जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने एक बार फिर कंगारुओं को गुमराह कर दिया। टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने मैच में तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टिम पैन (17) और नाथन कोल्टर नाइल (1) को अपना शिकार बनाया। मजेदार बात ये रही कि बुमराह ने दोनों विकेट यॉर्क गेंद पर बोल्ड करके लिए।