भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में छह दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा। बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें पांच में जीत, जबकि 28 में हार का समाना करना पड़ा है। ये भी बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया ने अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इस लिहाज से कप्तान विराट कोहली की अगुआई में यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखती है। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वो पांच मुकाबले जिसमें टीम इंडिया ने कंगारुओं को किया था पस्तः
INDvAUS:ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया की ये है पांच यादगार जीत, सतर्क रहें कंगारू!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- मेलबर्न टेस्ट (1977-78)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 222 रन के विशाल स्कोर से हराया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में मोहिंदर अमरनाथ और सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। अमरनाथ ने दोनों पारियों (72+38) में कुल मिलाकर 110 रन बनाए थे, जबकि गावस्कर पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे और दूसरी पारी नें उन्होंने 118 रन की शतकीय पारी खेली थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में भागवत चेंद्रशेखर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर (6+6) 12 विकेट अपने नाम किए थे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- सिडनी टेस्ट (1977-78)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टेस्ट में भागवत चेंद्रशेखर की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर विशाल जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने कंगारुओं को एक पारी और 2 रन से मात दी थी। भागवत चेंद्रशेखर ने पहली पारी में चार, जबकि दूसरी पारी में 2 विकेट झटके थे। वहीं, दूसरी पारी में ईरापल्ली प्रसन्ना ने 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- मेलबर्न टेस्ट (1980-81)
इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 59 रन से हराया था। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में गुंडप्पा विश्वनाथ ने पहली पारी में 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में कपिल देव ने दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के दांत खट्टे किए थे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- एडिलेड टेस्ट (2003-04)
राहुल द्रविड़ की दोहरी शतक की मदद से टीम इंडिया ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात दी थी। द्रविड़ ने पहली पारी में 446 गेंदों में 23 चौकों और एक छक्के की मदद से 233 रन की उम्दा पारी खेली थी।