फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप ट्रॉफीः 237 पर ढेर हुई इंडिया ग्रीन, इंडिया ब्लू की जीत सुनिश्चित

Tue, 06 Sep 2016 11:35 PM IST
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
India green bowled out in 237, India blue ensure victory
गौतम गंभीर - फोटो : getty
दिलीप ट्राफी में मंगलवार को खेले जा रहे मुकाबले में इंडिया ब्लू द्वारा पहले दो दिनों में बनाए 707 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने इंडिया ग्रीन के बल्लेबाज महज 237 रनों पर  ढेर हो गए। इंडिया ग्रीन को धराशायी करने में ए मिथुन, केवी शर्मा ने तीन-तीन जबकि पंकज शर्मा ने दो विकेट चटकाए। दूसरी तरफ इंडिया ब्लू के कप्तान गौतम गंभीर ने फालोऑन देने के बजाए देर शाम पिच पर उतर पड़े। खेल खत्म होने तक टीम ने बिना कोई विकेट खोए 85 रन बना लिए थे। ग्रेटर नोएडा के शहीद कैप्टन विजय सिंह पथिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में दिलीप ट्राफी के अंतिम लीग मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू टीम ने 555 रनों की बढ़त बना ली है। 


 
India green bowled out in 237, India blue ensure victory
सुरेश रैना - फोटो : getty
पहली पारी में इंडिया ब्लू द्वारा बनाए 707 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन टीम ने 11 रनों पर मुरली विजय के रूप में बड़ा विकेट गवां दिया। केवी शर्मा ने उन्हें छह रन पर बोल्ड कर दिया। 37 रन के कुल स्कोर पर जलज सक्सेना (13) को विकेट कीपर कार्तिक के हाथों मिथुन ने लपकवाकर चलता किया। वहीं, कुछ बेहतर खेल रहे रॉबिन उथप्पा को कार्तिक के हाथों पंकज सिंह ने आउट कर दिया। वह 41 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद 26 रन के निजी स्कोर पर सौरभ तिवारी आउट हुए। हालांकि, कप्तान सुरेश रैना काफी देर तक विकेट पर टिके रहे। इसके बाद पांचवा विकेट एस गोपाल (26) और छठवां विकेट पार्थिव पटेल (55) रन पर गिरा। इस समय स्कोर 168 रन था। इसके बाद टीम ने डिंडा और बुमराह का भी विकेट खो दिया। इस दौरान 90 गेंदों पर सामना करते हुए 52 रन बनाकर परवेज रसूल की गेंद पर कप्तान सुरेश रैना पगबाधा आउट हो गए। अंतिम विकेट ओझा के रूप में 237 रन पर गिरा। 

दूसरी पारी में कप्तान गौतम गंभीर ने इंडिया ग्रीन को फालो ऑन न देकर आगे बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और तीसरे दिन की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 85 रन बना लिए थे। कप्तान गौतम गंभीर 36 पर और मयंक अग्रवाल 49 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed