भारत के अगले मुख्य कोच के चयन की प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति के द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के बाद होने की संभावना है। शुरुआत में कहा गया था कि कोच की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया 13 और 14 अगस्त को होगी। टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिए 2000 से अधिक आवेदन बीसीसीआई को प्राप्त हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के लिए कोच चुनने की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी कर ली जाएगी, क्योंकि कहा जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार ही ऐसे हैं, जिन्हें चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन के लिए बैठक शुरू में 13 और 14 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन उम्मीदवारों को सूचीबद्ध करने के बाद यह सामने आया है कि लगभग छह उम्मीदवार मुख्य कोच के पद के लिए फिट बैठते हैं, इसकी वजह से उनके इंटरव्यू के लिए एक दिन ही काफी होंगे। सूत्रों के मुताबिक शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के कुछ कागजी काम अभी बाकी हैं। सीएसी चाहती है कि चयन प्रक्रिया से पहले ये सभी काम पूरे कर लिए जाएं।
3 of 4
Sanjay Bangar- Ravi Shastri-Virat Kohli
- फोटो : social Media
रवि शास्त्री का टीम इंडिया के साथ कार्यकाल विश्व कप 2019 तक ही था, लेकिन बोर्ड ने इसे बढ़ाकर वेस्टइंडीज दौरे तक कर दिया है। जबकि सहयोगी स्टाफ में शामिल गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का भी कार्यकाल भारतीय टीम के साथ बढ़ा दिया गया है। तीन अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन सभी का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद 45 दिन तक बीसीसीआई ने बढ़ाया है।
4 of 4
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ही टीम इंडिया के कोच पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएगी। दिलचस्प बात यह है कि कप्तान विराट कोहली कोच पद के लिए पहले ही अपनी राय से अवगत करा चुके हैं, विंडीज दौरे पर जाने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा था कि, रवि भाई ने टीम के लिए बहुत काम किया है, हमे खुशी होगी अगर वह कोच पद पर आगे भी बने रहें और टीम में सुधार के लिए काम करते रहें।
कमेंट
कमेंट X