{"_id":"684e4786b8c1c0da7d0ad619","slug":"india-intra-squad-match-day-2-sarfaraz-khan-smashes-century-bumrah-goes-wicketless-highlights-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Intra Squad Match: सरफराज खान ने इंट्रा स्क्वाड मैच में जड़ा शतक, दूसरे दिन बुमराह को नहीं मिल सका विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Intra Squad Match: सरफराज खान ने इंट्रा स्क्वाड मैच में जड़ा शतक, दूसरे दिन बुमराह को नहीं मिल सका विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Jun 2025 09:39 AM IST
सार
India Intra Squad Match Day 2 Highlights: सीनियर भारतीय टीम ने 459 रन बनाए थे, जवाब में भारत ए ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 299 रन बनाए। ईशान किशन 45 और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज खान और बुमराह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने इंट्रा स्क्वाड मैच के दूसरे दिन सीनियर भारतीय टीम के खिलाफ भारत ए के लिए खेलते हुए शतक लगाया। सरफराज ने 76 गेंदों पर 101 रन बनाए, जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर तक गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका। ये इंट्रा स्क्वाड मैच कैंट में खेला जा रहा है जो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच को दर्शकों की अनुपस्थिति में खेला जा रहा है और इसका लाइव प्रसारण भी नहीं हो रहा है।
2 of 5
सरफराज खान
- फोटो : BCCI
सरफराज हुए रिटायर आउट
सीनियर भारतीय टीम ने 459 रन बनाए थे, जवाब में भारत ए ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 299 रन बनाए। ईशान किशन 45 और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, सरफराज ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया और अपनी पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए। वह बाद में दूसरे बल्लेबाजों को मौका देने के लिए रिटायर आउट हो गए।
3 of 5
अभिमन्यु ईश्वरन
- फोटो : easwaranabhimanyu1
गायकवाड़ शून्य पर आउट, ईश्वरन-सुदर्शन ने संभाला
इंग्लिश परिस्थितियों में सरफराज का शतक काफी महत्वपूर्ण है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच में 92 रनों की पारी खेली थी। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से शुरू होगा। इससे पहले, भारत ए ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट जल्द गंवाया जिन्हें मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। गायकवाड़ दो गेंद खेल खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन (39) और साई सुदर्शन (38) ने टीम को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : BCCI
सिराज-प्रसिद्ध की शानदार गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की। सिराज ने 86 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध को 41 रन देकर दो विकेट मिले। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को एक विकेट मिला। हालांकि, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। उन्होंने सात ओवर के अपने स्पैल में 36 रन दिए, लेकिन खाली हाथ रहे। दूसरी तरफ, एक अन्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी 12 ओवर तक गेंदबाजी की और 52 रन देकर खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन
5 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
मैच के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने बल्ले से दम दिखाया था और दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे। राहुल ने इससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में शतक लगाया था और उन्होंने 116 रनों की पारी खेली थी। गिल ने भी दौरे की अच्छी शुरुआत की जो पहली बार कप्तानी का जिम्मा भी संभालने जा रहे हैं। गिल का भारत के बाहर कुछ खास रिकॉर्ड नहीं रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैच खेले हैं और सिर्फ 88 रन बनाए हैं। उनका इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।