फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ये कीर्तिमान रचने वाले थे इकलौते भारतीय बल्लेबाज

Tue, 04 Dec 2018 08:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
India opener Gautam Gambhir anounces his retirement from all forms of cricket
gautam gambhir

कभी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रह चुके गौतम गंभीर ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। गंभीर ने अपने जिंदगी का 15 साल क्रिकेट को दिया। उन्होंने टीम इंडिया के लिए वो काम करके दिखाया जो कई दिग्गज बल्लेबाज नहीं कर पाए।


 

India opener Gautam Gambhir anounces his retirement from all forms of cricket
गोल्डबर्ग - फोटो : getty

22 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे मैच खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। 

गौतम गंभीर ने वो कर दिखाया, जो सचिन-सहवाग भी नहीं कर पाए, ये रहीं उनकी 5 यादगार पारियां    

India opener Gautam Gambhir anounces his retirement from all forms of cricket
गौतम गंभीर

गंभीर ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और इनके नाम कई सारे रिकॉर्ड्स दर्ज है। उन्होंने खराब हालत में कई बार टीम को जीत दिलाई। गंभीर ने अपनी बेहतर बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा किया है जो क्रिकेट के दिग्गज सचिन-सहवाग भी नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India opener Gautam Gambhir anounces his retirement from all forms of cricket
गौतम गंभीर - फोटो : getty

गौतम गंभीर केवल एक भारतीय और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक है, जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वह लगातार चार टेस्ट सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
India opener Gautam Gambhir anounces his retirement from all forms of cricket
गौतम गंभीर - फोटो : getty

गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने अभी तक 58 टेस्ट मैच खेलने के साथ 147 वन-डे और 37 टी-20 मैच भी खेले है। टेस्ट मैच में उन्होंने 4154 रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। वन-डे मैच में उन्होंने 5238 रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक और 34 अर्द्धशतक शामिल है। वहीं टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने कोई शतक नहीं जबकि 7 अर्द्धशतक लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed