फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन पांच बातों पर रहेगी नजर, कितना कहर बरपाएंगे बुमराह?

Thu, 05 Dec 2024 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Dec 2024 03:28 PM IST
सार

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल टेस्ट की यादें अच्छी नहीं हैं क्योंकि वह दूसरी पारी में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हालांकि कहना है कि पिंक बॉल मजबूत मानसिकता वाली भारतीय टीम के लिए चिंता की बात नहीं है।

विज्ञापन
India vs Australia 2nd test Rohit Sharma captaincy return key factors to watch out for Pink ball test BGT
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से एडिलेड में पिंक बॉल से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और उसकी कोशिश बढ़त मजबूत करने पर टिकी होगी। भारत के लिए राहत की बात यह है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा वापस लौट आए हैं और वह एक बार फिर टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल टेस्ट की यादें अच्छी नहीं हैं क्योंकि वह दूसरी पारी में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। 


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हालांकि कहना है कि पिंक बॉल मजबूत मानसिकता वाली भारतीय टीम के लिए चिंता की बात नहीं है। उन्होंने साथ ही बताया कि पर्थ टेस्ट की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे, जबकि वह खुद मध्यक्रम में उतरेंगे। पिंक बॉल टेस्ट हमेशा की खास होता है और भारत तथा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी इसमें बेहतर रहा है। आइए जानते हैं इस टेस्ट की पांच बातें जिन पर सभी की नजरें होंगी...
India vs Australia 2nd test Rohit Sharma captaincy return key factors to watch out for Pink ball test BGT
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कप्तान रोहित की वापसी
रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में नहीं खेल सके थे। हालांकि, वह पहला मैच खत्म होने से पहले ही भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे और उन्होंने एडिलेड टेस्ट की तैयारियां भी शुरू कर दी थी। रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। रोहित का बल्ला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खामोश रहा था। एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित तीन रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित के लौटने से जहां भारतीय टीम को बूस्ट मिलेगा, वहीं कप्तान की नजरें भी फॉर्म में लौटने पर टिकी होंगी। इस साल टेस्ट में कप्तान के रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित ने 11 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में कुल 588 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है। 
India vs Australia 2nd test Rohit Sharma captaincy return key factors to watch out for Pink ball test BGT
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
केएल-यशस्वी ओपनिंग में बरकरार
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने पर्थ टेस्ट में धमाल मचाया था। इन दोनों ने दूसरी पारी में 201 रनों की साझेदारी कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी। राहुल और यशस्वी के बीच यह साझेदारी SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से तीसरे सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुनील गावस्कर और चेतन चौहान हैं। इन दोनों ने 1979 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 213 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, 1936 में विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 203 रन की साझेदारी की थी। ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी द्वारा यह छठी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia 2nd test Rohit Sharma captaincy return key factors to watch out for Pink ball test BGT
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
वहीं, यशस्वी ने भी शतक लगाकर कई उपलब्धियां अपने नाम की थी। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने। यशस्वी से पहले सुनील गावस्कर और एम जयसिम्हा ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया था। यशस्वी 46 साल में ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया। संयोग की बात यह है कि ये तीनों शतक भारत की दूसरी पारी में आए। यशस्वी दूसरी पारी में 161 रन बनाकर आउट हुए थे। 
विज्ञापन
India vs Australia 2nd test Rohit Sharma captaincy return key factors to watch out for Pink ball test BGT
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली-बुमराह का पिंक बॉल टेस्ट में रिकॉर्ड 
पहले टेस्ट में छाप छोड़ने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी नजरें होंगी। कोहली ने पिछले मैच में शानदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा सैकड़ा जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। वहीं, बुमराह ने कुल आठ विकेट चटाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया था। कोहली ने अपने करियर में कुल चार पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं। उन्होंने इस दौरान छह पारियों में 46.16 के औसत से 277 रन बनाए हैं। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में पिंक बॉल टेस्ट में शतक भी जड़ा था और 136 रनों की पारी खेली थी। भारत के लिए डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन विराट ने ही बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed