फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर के आसार

Fri, 13 Oct 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 13 Oct 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia 3rd T-20 at Hyderabad Match Preview
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

पिछले टी-20 मुकाबले में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले सीरीज के अंतिम एवं निर्णायक तीसरे टी-20 मैच में पलटवार करने को बेताब है। मैच सायं सात बजे से हैदराबाद के उप्पल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में कब्जा करने के बाद भारत ने पहला टी-20 जीता था लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सफलता के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली कह चुके हैं कि इस टीम को हराना आसान नहीं है।


 

India vs Australia 3rd T-20 at Hyderabad Match Preview
बेहरेनडोर्फ
गुवाहाटी में आठ विकेट से जीत के बाद मेहमान टीम निर्णायक मुकाबले में अपनी लय कायम रखना चाहेगी। पिछले मैच में भारतीय टीम टॉस हारने के साथ खेल के हर विभाग में पिछड़ी नजर आई। धुरंधर बल्लेबाजों को मेहमान तेज गेंदबाज बेहरेनडोर्फ की स्विंग होती गेंद के आगे मुश्किलें हुई। चार विकेट लेने वाले बेहरेनडोर्फ ने भारत के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया था। कप्तान कोहली तो खाता भी नहीं खोल सके थे। टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में कसर पूरी करना चाहेंगे।ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में भी एक मैच जीता था लेकिन जो लय पिछले टी-20 में उन्होंने दिखाई है वह पहले मैचों में नजर नहीं आई थी। नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहे डेविड वॉर्नर अच्छा प्रदर्शन किया है। 

 

IndvsAus 3rd T20I: दोनों टीमें तैयार, कंगारुओं-भारतीय शेरों के बीच कांटे की टक्कर के आसार

India vs Australia 3rd T-20 at Hyderabad Match Preview
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
स्पिन विभाग में बदलाव के आसार नहीं 
भारतीय तेज गेंदबाजों ने तो दूसरे टी-20 में संतोषजनक प्रदर्शन किया था लेकिन कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के खिलाफ मोइजेज हेनरिक्स और ट्रेविस हेड ने खुलकर शॉट लगाए। दोनों ने मैच जिताऊ 109 रन की साझेदारी की। ओस ने भी बड़ी भूमिका निभाई। स्पिनरों के खराब प्रदर्शन के बावजूद लगता नहीं है कि कोहली कोई बदलाव करेंगे और इस मैच में अक्षर पटेल को मौका देंगे। यही स्थिति तेज गेंदबाजी विभाग की है जिसमें अगले सीरीज में रिटायर होने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज आशीष नेहरा हैं, उन्हें भी फिर बाहर बैठना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndvsAus 3rd T20I: दोनों टीमें तैयार, कंगारुओं-भारतीय शेरों के बीच कांटे की टक्कर के आसार

India vs Australia 3rd T-20 at Hyderabad Match Preview
हैदराबाद में अभ्यास करते रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
बल्लेबाजों को रास आएगी पिच 
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। गुवाहाटी में कम स्कोर वाले मैच के बाद यहां हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। वैसे तो यहां आईपीएल के मुकाबले खेले जाते रहे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच यहां पहली बार खेला जा रहा है। बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि 20 अक्तूबर तक बारिश की संभावना कायम रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed