फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 27 साल बाद हुआ ऐसा 

Fri, 24 Feb 2017 11:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
India VS Australia: India all out at 105 in pune
विराट कोहली - फोटो : getty
भारतीय टीम पुणे टेस्ट की पहली पारी में महज 105 रन पर ढेर हो गई। लेकिन इस दौरान टीम इंडिया ने अपने एक खराब रिकॉर्ड को और भी खराब कर लिया। पुणे में बांए हाथ के स्पिनर स्टीव ओ कीफ के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक नहीं चली। केएल राहुल को छोड़कर और कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। कीफ ने 35 रन देकर 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। 

 

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 27 साल बाद हुआ ऐसा 

India VS Australia: India all out at 105 in pune
स्टीव ओ'कीफ - फोटो : Cricket Australia
पुणे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने अपने अंतिम सात विकेट महज 38 मिनट के अंतराल में गंवा दिए। 94 के स्कोर पर टीम इंडिया ने 33 वें ओवर में केएल राहुल के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। लेकिन इसके बाद 95 के स्कोर पर स्टीव ओ कीफ ने अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा को भी चलता किया। 

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 27 साल बाद हुआ ऐसा 

India VS Australia: India all out at 105 in pune
केएल राहुल
इसके बाद बसंत के महीने में पुणे में पतझड़ का मौसम आ गया। भारत ने अगले चार विकेट मजह 10 रन पर गंवा दिए। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपने रिकॉर्ड को और खराब कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 27 साल बाद हुआ ऐसा 

India VS Australia: India all out at 105 in pune
टीम इंडिया - फोटो : PTI
27 साल पहले टीम इंडिया ने अपने आखिरी सात विकेट महज 18 रन पर खो दिए थे। यह टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1989-90 में क्राइस्टचर्च में खेला गया था। 


 





 
विज्ञापन

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 27 साल बाद हुआ ऐसा 

India VS Australia: India all out at 105 in pune
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
पुणे में टीम इंडिया के बनाए 105 रन  साल 2000 के बाद टीम इंडिया का भारतीय सरजमीं पर बनाया चौथा न्यूनतम स्कोर है। साल 2008 भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन पर ढेर हो गई थी। यह पिछले 17 सालों में भारत का सबसे कम स्कोर है। साल 2006 में टीम इंडिया मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन और साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन पर ऑल आउट हो गई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed