फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: पुजारा ने की महान राहुल द्रविड़ की बराबरी, पूरे किए 5,000 टेस्ट रन

Thu, 06 Dec 2018 04:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
india vs australia pujara equals rahul dravid record of completing five thousand runs
पुजारा-द्रविड़

चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक जमाकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक पूरा किया और टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन का आंकड़ा भी पार किया।

india vs australia pujara equals rahul dravid record of completing five thousand runs
cheteshwar pujara

पुजारा ने 5,000 रन का आंकड़ा पार करने के लिए 108 पारियों का सहारा लिया। इस मामले में उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी की। द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने भी 108 पारियों में ही 5,000 रन का आंकड़ा पार किया था। द्रविड़ और पुजारा के बीच गजब का संयोग भी देखने को मिला। 

india vs australia pujara equals rahul dravid record of completing five thousand runs
राहुल द्रविड़

दरअसल, यह कनेक्शन सिर्फ 5,000 रन का आंकड़ा पार करने पर ही नहीं देखने को मिला। इससे पहले दोनों बल्लेबाजों ने 67 पारियों में ही 3,000 रन व 84 पारियों में ही 4,000 रन का आंकड़ा भी पार किया था। पुजारा को मौजूदा समय में टीम इंडिया की दीवार कहा जाता है और उन्होंने हजार दर हजार रन पार करने के मामले में अपने आदर्श राहुल द्रविड़ की बराबरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia pujara equals rahul dravid record of completing five thousand runs
चेतेश्वर पुजारा

वैसे, एशिया के बाहर टेस्ट के पहले दिन शतक जमाने के मामले में पुजारा सातवें स्थान पर रहे। इससे पहले 1952 लीड्स में विजय मांजरेकर (133), 2001 ब्लोएमफोंटीन में सचिन तेंदुलकर (155), 2001 ब्लोएमफोंटीन में वीरेंद्र सहवाग (105), 2013 जोहानसबर्ग में विराट कोहली (119), 2014 ट्रेंटब्रिज में मुरली विजय (122) और 2016 नॉर्थ साउंड में विराट कोहली (143) भी टेस्ट के पहले दिन शतक जमा चुके हैं। 

विज्ञापन
india vs australia pujara equals rahul dravid record of completing five thousand runs
चेतेश्वर पुजारा

इसके अलावा पुजारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करके शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले 2008 में वीवीएस लक्ष्मण, 2003 में राहुल द्रविड़ और 1986 व 1977 में मोहिंदर अमरनाथ यह कमाल कर चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed