फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: इन 5 हीरोज के कारण यादगार बन गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज

Sat, 14 Oct 2017 03:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 14 Oct 2017 03:53 AM IST
विज्ञापन
india vs australia t20 international series 5 heroes
टीम इंडिया - फोटो : twitter

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज जिस अंदाज में हुआ था, अंत भी वैसा ही हुआ। हैदराबाद में शुक्रवार को खेले जाने वाले तीसरे व निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने फैंस के साथ-साथ दोनों टीमों के अरमानों पर पानी फेर दिया। यह मैच एक भी गेंद किए बिना रद्द हुआ और इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही। बता दें कि वर्षाबाधित पहले टी20 को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता था। बहरहाल, इस छोटी सी सीरीज में कई रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिले। चलिए नजर डालते हैं टॉप-5 हीरोज पर:

जसप्रीत बुमराह

india vs australia t20 international series 5 heroes
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी यॉर्कर गेंदों से सीरीज में कंगारू बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। उन्होंने सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी यॉर्क गेंदों पर टीम पैन और नाथन कोल्टर नाइल को शिकार बनाया। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने वार्नर का महत्वपूर्ण विकेट लिया। बुमराह ने सीरीज में कुल 6 ओवर किए और 42 रन खर्च करके 3 विकेट लिए।

जेसन बेहरेनडोर्फ

india vs australia t20 international series 5 heroes
जेसन बेहरेनडोर्फ

गुवाहाटी में टीम इंडिया को अकेले के दम पर पस्त करके WWE सुपरस्टार जॉन सीना की उपाधि पाने वाले जेसन बेहरेनडोर्फ इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने सीरीज में दो मैच खेले, लेकिन दूसरे मैच में अपनी छाप छोड़ी। 27 वर्षीय बेहरेनडोर्फ ने दूसरे मैच में चार ओवर में 21 देकर 4 विकेट लिए। ये उनके टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। बेहरेनडोर्फ का विराट कोहली को शून्य पर आउट करना मैच की हाईलाइट रहा। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार बिना खाता खोले आउट हुए। बेहरेनडोर्फ को ऑस्ट्रेलिया की खोज माना जा रहा है। बेहरेनडोर्फ ने सीरीज में कुल 5 ओवर किए और 26 रन देकर चार विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप यादव

india vs australia t20 international series 5 heroes
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

चाइनामैन के लिए ये सीरीज मिली-जुली रही। पहले टी20 मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले कुलदीप यादव की दूसरे मैच में जमकर पिटाई हुई। हालांकि, एक मैच में मैन ऑफ द मैच बनने की वजह से वो इस स्पेशल लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। कुलदीप ने पहले मैच में खतरनाक आरोन फिंच और मोइजेस हेनरिक्स को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में केवल 16 रन देकर दो विकेट लिए। अगले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 46 रन खर्च किए, जबकि कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। कुलदीप ने सीरीज में कुल 8 ओवर में 62 रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन

आरोन फिंच

india vs australia t20 international series 5 heroes
आरोन फिंच - फोटो : twitter

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे वन-डे में चोट के बाद दमदार वापसी की। उनका ये फॉर्म टी20 सीरीज में भी जारी रहा। भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले मैच में हारी हो, लेकिन वो फिंच ही थे, जिन्होंने एक छोर पर भारतीय बल्लेबाजों का डटकर मुकाबला किया था। फिंच ने पहले मैच में 42 रन की पारी खेली, जबकि दूसरे मैच में वो केवल 8 रन की पारी ही खेल सके। 30 वर्षीय फिंच ने 2 मैचों में 25 की औसत से 50 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed