फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर अश्विन बोले, डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट के लिए होगी नई शुरुआत

Thu, 21 Nov 2019 08:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 21 Nov 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh Ashwin hopes Day Night test marks new beginning for Test cricket
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कहना है कि दिन-रात्रि टेस्ट देश में इस पारंपरिक प्रारूप के लिए नई शुरुआत होगी। इससे मैच के समय के कारण दर्शकों की संख्या में काफी सुधार होगा। अश्विन ने कहा,‘उम्मीद करता हूं कि यह स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की शुरुआत होगी। टेस्ट क्रिकेट को उसका श्रेय मिलेगा और बेशक समय में बदलाव के कारण लोग अपना काम खत्म करने के बाद मैच देखने आ सकते हैं और इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

India vs Bangladesh Ashwin hopes Day Night test marks new beginning for Test cricket
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मोहम्मद शमी का ध्यान पूरी तरह मैच के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों पर है। उन्होंने कहा, ‘गुलाबी गेंद से बीच का सत्र सबसे महत्वपूर्ण होगा क्योंकि तब ईडन गार्डन पर अधिक स्विंग मिलेगी। इसके विपरीत आमतौर पर सुबह का समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

India vs Bangladesh Ashwin hopes Day Night test marks new beginning for Test cricket
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर

गुलाबी गेंद तभी उपयोगी होती है जब विकेट कड़ा हो और उस पर घास मौजूदा हो। गुलाबी गेंद अलग तरह की गेंद है और यह बिल्कुल भी सफेद या लाल गेंद की तरह काम नहीं करती। इसलिए इसकी संभावना बेहद कम है कि अंतिम सत्र में स्विंग या रिवर्स स्विंग मिलेगी। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Bangladesh Ashwin hopes Day Night test marks new beginning for Test cricket
ईडन गार्डंस - फोटो : सोशल मीडिया

यह टेस्ट दोपहर एक बजे से शुरू होगा। लंच के बाद शाम 3.40 बजे मैच शुरू होने के समय ही फ्लडलाइट्स जला दी जाएगी। चाय के ब्रेक के बाद अंतिम सत्र शाम छह से रात आठ बजे तक चलेगा। सीएबी ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि ईडन में गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले पहले डे-नाइट मैच के पहले चार दिनों के दौरान रोजाना 50 हजार से ज्यादा लोग मैदान में मौजूद रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed