फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप: टीम इंडिया की बादशाहत छीनने आ रही बांग्लादेश, फाइनल में ये दिग्गज होंगे आमने-सामने

Thu, 27 Sep 2018 09:03 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh asia cup 2018 final players battleship
ind vs ban

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ जहां इस मुकाबले पर बांग्लादेश के शेर निगाहें जमाए बैठे हैं, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया के सामने एशिया में अपनी बादशाहत बरकरार रखने की चुनौती है। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज मैच में किन खिलाड़ियों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है।


 

रोहित शर्मा-मुस्ताफिजुर रहमान

india vs bangladesh asia cup 2018 final players battleship
rohit-mustafizur

फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी टक्कर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश के घातक गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बीच हो सकती है। दोनों एक-दूसरे की कमियों को काफी करीब से जानते हैं क्योंकि इस साल आईपीएल में दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेले थे।

अंबाती रायुडू-मशरफे मुर्तजा

india vs bangladesh asia cup 2018 final players battleship
mortaza and rayudu
टीम इंडिया की बल्लेबाजी के सबसे मजबूत स्तंभ अंबाती रायुडू का सामना बीच के ओवरों में बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा के साथ हो सकता है। मशरफे मुर्तजा न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम इंडिया के गेंदबाजों पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्फिकुर रहीम-भुवनेश्वर कुमार

india vs bangladesh asia cup 2018 final players battleship
bhuvi and mushfiqur

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर जिम्मेदारी होगी कि वह बांग्लादेश के सबसे खतरनाक बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को जल्द से जल्द क्रीज से चलता करे। मुश्फिकुर बड़े मैचों का परिणाम बदलने में माहिर हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 99 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

मोहम्मद मिथुन-कुलदीप यादव

india vs bangladesh asia cup 2018 final players battleship
mithun and kuldeep

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन भी टीम इंडिया के गेंदबाजों पर आक्रमण कर सकते हैं। हालांकि फाइनल में मिथुन के सामने टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव की चुनौती होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed