चेन्नई में टीम इंडिया को 22 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम इंडिया को पहली बार साल 1999 में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में भारत को 12 रन से शिकस्त दी थी।
INDvsENG: 22 साल बाद मिली चेन्नई में हार, घर में 14 टेस्ट से अजेय थी टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 के बाद टीम इंडिया को पहली बार घर में टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया घर में 14 टेस्ट मैच से अजेय थी। बता दें कि 2010 के बाद घर में टीम इंडिया की यह पांचवीं हार है। इनमें से तीन इंग्लैंड के खिलाफ है। वहीं, घर में विराट की कप्तानी में यह 27 मैचों में टीम इंडिया की दूसरी हार है।
दरअसल, इंग्लैंड ने मंगलवार को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत को 227 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (218) के दम पर 578 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सकी।
इस तरह पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 241 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से आर अश्विन ने 61 रन देकर छह विकेट चटकाए। इसी के साथ भारत को जीत के लिए 420 रन की लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 192 रन पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने तीन जबकि जैक लीच ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।