{"_id":"5b3ff3bb4f1c1b0d278b4ef3","slug":"india-vs-england-second-t20i-cardiff-records-stumble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENGvIND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में बने 4 बड़े रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvIND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में बने 4 बड़े रिकॉर्ड्स
Sat, 07 Jul 2018 07:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एमएस धोनी और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में कई रोचक आंकड़ें निकलकर सामने आए। चलिए गौर करते हैंः
2 of 7
एमएस धोनी
1) बर्थ-डे ब्वॉय एमएस धोनी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने। वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के तीसरे क्रिकेटर बने। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 318 वन-डे और 92 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
3 of 7
sachin tendulkar 200
एमएस धोनी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विश्व के 9वें क्रिकेटर बने। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर (664) काबिज हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने (652) काबिज हैं। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के ही पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (594) मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राहुल द्रविड़
चौथे पर श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या (586), पांचवें पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (560), छठें पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी (524), सातवें पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (516) और आठवें पर राहुल द्रविड़ (509) काबिज हैं। ध्यान हो कि कुमार संगकारा ने कई मैच गैर विकेटकीपर के रूप में खेले, जिसकी वजह से धोनी इस रिकॉर्ड के हकदार बने।
विज्ञापन
5 of 7
सुरेश रैना
2) सुरेश रैना टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार स्टंपिंग आउट हुए। रैना अपने करियर के 77वें टी-20 इंटरनेशनल में स्टंपिग आउट हुए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।