फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ ODI Playing 11: न्यूजीलैंड से घर में सातवीं सीरीज जीतने उतरेगा भारत, रोहित कर सकते हैं बदलाव

Sat, 21 Jan 2023 08:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Jan 2023 08:13 AM IST
सार

India vs New Zealand 2nd ODI Playing 11 Prediction: भारत का वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा 34 साल से जारी है। न्यूजीलैंड ने पहली बार वनडे सीरीज के लिए 1988 में दौरा किया था। उसके बाद से लगातार भारत ने छह सीरीज जीती हैं।

विज्ञापन
india vs new zealand 2nd odi 2023 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के साथ तीन मैचों की घरेलू सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में भारतीय टीम ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से 12 रन से जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड की टीम ने 350 के लक्ष्य का पीछा करते हुए जबर्दस्त जुझारू क्षमता दिखाई। एक समय मेहमान टीम ने 131 रन पर छह विकेट खो दिए थे लेकिन उसके बाद टीम और 206 रन बनाने में सफल रही। गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से भारत मैच जीतने में सफल रहा। 


भारत का वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा 34 साल से जारी है। न्यूजीलैंड ने पहली बार वनडे सीरीज के लिए 1988 में दौरा किया था। उसके बाद से लगातार भारत ने छह सीरीज जीती हैं।
india vs new zealand 2nd odi 2023 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
लय में शुभमन गिल 
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अकेले दम भारत को विशाल स्कोर बनाने में मदद की। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक पंड्या को एक बार फिर बल्ले से अच्छा योगदान करने की जरूरत है। मध्यक्रम में ईशान किशन हैदराबाद में नहीं चल पाए थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक बना चुके ईशान इस मौके पर बड़ा स्कोर करना चाहेंगे। सलामी बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन उसे बड़ी पारी में परिवर्तित नहीं कर पा रहे हैं।
india vs new zealand 2nd odi 2023 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल और उमरान में होड़
भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका उनकी बल्लेबाजी योग्यता को देखते हुए किया है। अब यह प्रबंधन को तय करना है कि उसे एक ऐसा गेंदबाज चाहिए जो बल्लेबाजी भी कर सकता है, या ऐसे विशुद्ध तेज गेंदबाज की जरूरत है जो अपनी गति से पारी के मध्य में विकेट निकाल सकता है। मोहम्मद सिराज पारी में कभी भी गेंदबाजी कर सकते हैं। शमी नई गेंद से ज्यादा कारगर हैं। हार्दिक कुछ ज्यादा खर्चीले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs new zealand 2nd odi 2023 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : बीसीसीआई
कुलदीप-चहल की उतर सकती है जोड़ी
स्पिन विभाग में वॉशिंगटन सुंदर के लिए पिछला वनडे याद करने योग्य नहीं रहा जबकि कुलदीप यादव अपना प्रभावी प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। हो सकता है कि कुलदीप और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी को मौका दे दिया जाए।
विज्ञापन
india vs new zealand 2nd odi 2023 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
माइकल ब्रैसवेल - फोटो : सोशल मीडिया
आसान नहीं न्यूजीलैंड की चुनौती
सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की संघर्ष क्षमता दिखाई दी। ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर ने निचले क्रम में टीम की अच्छी वापसी कराई थी। फिन एलेन ने कुछ अच्छे आतिशी शॉट खेले। अनुभवी केन विलियम्सन की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज को एक छोर पकड़कर खेलना होगा। हेनरी शिपली, लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को ज्यादा लयबद्ध प्रदर्शन की जरूरत है। पहले मैच में शुभमन ने उनकी गेंदों पर अच्छे प्रहार किए थे। यह भी देखना होगा कि क्या ईश सोढी इस मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed