फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की सड़कों पर रिक्शे में घूमते नजर आए हार्दिक और विलियम्सन, समंदर किनारे कराया फोटोशूट

Wed, 16 Nov 2022 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Nov 2022 04:15 PM IST
सार

सीरीज से पहले दोनों ही टीमों के कप्तानों ने अनोखे अंदाज में वेलिंग्टन में फोटोशूट कराया। हार्दिक और विलियम्सन ने वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम के पास तस्वीरें खिंचवाईं। 

विज्ञापन
India vs New Zealand T20 Series Hardik Pandya and Kane Williamson in Rickshaw Photoshoot News in Hindi
हार्दिक पांड्या और केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम मिशन 2024 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत करने जा रही है। टीम इंडिया शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसमें हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इससे टीम इंडिया में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और अब रोहित शर्मा समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को टी20 फॉर्मेट से हटा दिया जाएगा और हार्दिक को ही बतौर कप्तान प्रमोट किया जाएगा। 
India vs New Zealand T20 Series Hardik Pandya and Kane Williamson in Rickshaw Photoshoot News in Hindi
विलियम्सन और हार्दिक ट्रॉफी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 वेलिंग्टन में खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि दोनों ही टीमों को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमें अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश करेंगी। सीरीज से पहले दोनों ही टीमों के कप्तानों ने अनोखे अंदाज में वेलिंग्टन में फोटोशूट कराया। हार्दिक और विलियम्सन ने वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम के पास तस्वीरें खिंचवाईं। 
India vs New Zealand T20 Series Hardik Pandya and Kane Williamson in Rickshaw Photoshoot News in Hindi
विलियम्सन और हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान दोनों ही एक स्पेशल रिक्शे में फोटोशूट के लिए पहुंचे। इस रिक्शे में दो स्टीयरिंग थी। हार्दिक और विलियम्सन दोनों ही रिक्शे को ड्राइव करते नजर आए। इसके बाद दोनों समूद्र किनारे रखी गई ट्रॉफी के पास पहुंचे और फिर फोटोशूट करवाया। हार्दिक और विलियम्सन इस दौरान हंसी-मजाक करते भी दिखे। जिस रिक्शे में दोनों बैठे थे, उसे न्यूजीलैंड में क्रोकोडाइल बाइक कहा जाता है। यह वहां काफी चर्चित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand T20 Series Hardik Pandya and Kane Williamson in Rickshaw Photoshoot News in Hindi
ट्रॉफी को गिरने से बचाते केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
फोटोशूट के दौरान जब दोनों ट्रॉफी के साथ पोज दे रहे थे, तभी जोर की हवा आई और जिस डेस्क पर ट्रॉफी रखी थी, उसे हिला दिया। ऐसे में ट्रॉफी का बैलेंस बिगड़ा। हालांकि, विलियम्सन ने सही समय पर रिएक्ट करते हुए गिरते हुए ट्रॉफी को पकड़ लिया और उसे गिरने से बचा लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स विलियम्सन के रिएक्शन टाइम की काफी चर्चा कर रहे हैं। हार्दिक ने भी कार्डबोर्ड से बने डेस्क को गिरने से बचा लिया। 
विज्ञापन
India vs New Zealand T20 Series Hardik Pandya and Kane Williamson in Rickshaw Photoshoot News in Hindi
ऋषभ पंत और शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक की कप्तानी में युवा भारतीय टीम ऑन पेपर मजबूत न्यूजीलैंड की टीम को हराने की कोशिश करेगी और इस बदलाव के दौर में खुद को साबित करना चाहेगी। टी20 सीरीज के तीन मैच 18, 20 और 22 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे 25 नवंबर, दूसरा वनडे 27 नवंबर और तीसरा वनडे 30 नवंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed