टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। हाल ही में वेस्टइंडीज को टी-20, वन-डे और टेस्ट तीनों सीरीज में हारकर टीम इंडिया अपने शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में किन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें?
INDvSA: आ देखें जरा किसमें कितना है दम, ये पांच खिलाड़ी नहीं किसी से कम
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2019 में सर्वाधिक स्कोरर रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दाए हाथ के इस बल्लेबाज पर सबकी नजर रहेगी। रोहित अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में रोहित का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम के कप्तान और प्रबंधन के इस सलामी बल्लेबाज से काफी उम्मीदें होंगी।
विराट कोहली
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उनके घर में जाकर टी-20, वन-डे और टेस्ट तीनों सीरीज में करारी शिकस्त दी। ऐसे में विराट कोहली का उत्साह चरम पर हैं। वह प्रोटियाज के खिलाफ जरूर टी-20 सीरीज जीतना चाहेंगे। हालांक, विंडीज के खिलाफ विराट का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। वह 35.83 की औसत से रन बनाए। वहीं, प्रोटियाज के खिलाफ उन्होंने आठ मैचों में 28.83 की औसत से 173 रन बनाए हैं।
कागिसो रबाडा
कागिसो रबाडा इस समय अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपने इस खतरनाक गेंदबाज पर नाज है। आईपीएल के 12वें सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत रबाडा ने सबका दिल जीता था। उन्होंने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आइपीएल के 12 मैचों में 25 विकेट झटके थे। यह गेंदबाज टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते है।
क्विंटन डी कॉक
फाफ डु प्लेसिस की जगह क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक को टी-20 और वन-डे टीम की की कमान सौंपी है। डी कॉक प्रोटियाज टीम के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। टी-20 में इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारत के खिलाफ चार टी-20 में डी कॉक ने 38.25 की औसत से 153 रन बनाए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर टीम के साथ-साथ रन बनाने की भी जिम्मेदारी होगी। डीकॉक की अगुआई में प्रोटियाज टीम टी-20 सीरीज जीतने की जरूर कोशिश करेगी।
