फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रांची की पिच को देखकर डु प्लेसिस ने खिलाड़ियों को किया सचेत, जीतने के लिए बनाया खास प्लान

Thu, 17 Oct 2019 09:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Oct 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa: Faf Du Plessis says improved performances with the bat in the third Test
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (19 सितंबर) से रांची में खेला जाएगा। इससे पहले प्रोटियाज कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने खिलाड़ियों के सचेत किया है। 


 

India vs South Africa: Faf Du Plessis says improved performances with the bat in the third Test
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

फाफ डु प्लेसिस का कहना है कि रांची टेस्ट में उनकी टीम बड़ा स्कोर करने के इरादे से उतरेगी और टीम इंडिया को बैकफुट पर डालने का प्रयास करेगी। कप्तान ने कहा कि अगर टीम इंडिया को मात देनी है तो हमें बड़ा स्कोर करना होगा। बल्लेबाजों को छोटे स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील करना होगा।

India vs South Africa: Faf Du Plessis says improved performances with the bat in the third Test
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाफ ने कहा, 'हमें पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा। अगर हम पहली पारी में बड़ा स्कोर बना पाए तो मैच में कुछ भी संभव है। हमें पहली पारी के दौरान बोर्ड पर रन बनाने होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs South Africa: Faf Du Plessis says improved performances with the bat in the third Test
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे कहा, 'हमारे लिए जरूरी है कि हम जितना संभव हो उतनी तैयारी करें और विरोधी टीम के लिए चीजों को मुश्किल बनाएं। मुझे लगता है कि विकेट पर गेंद अच्छी स्पिन होगी। मैंने रांची की विकेट को देखा है। विकेट काफी सूखा और हार्ड है। ऐसे में रिवर्स स्विंग और स्पिन इस टेस्ट मैच में अहम फैक्टर रहेगी।'

विज्ञापन
India vs South Africa: Faf Du Plessis says improved performances with the bat in the third Test
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम के गेंदबाज पुणे टेस्ट के दौरान गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में विफल रहे थे। वहीं, भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्रभावी गेंदबाजी का सामना करने में मेहमान टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed