फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: 5वें वन-डे में इतिहास रचने के अलावा इन रिकॉर्ड्स पर होगी टीम इंडिया की नजर

Mon, 12 Feb 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa fifth odi match preview
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
जोहानसबर्ग वन-डे में हार का स्वाद चखने वाली टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेलना है। इस मैच को जीतकर विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी, वहीं मेजबान सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतने के इरादे से उतरेगी। 


6 मैचों की वन-डे सीरीज में टीम टीम 3-1 से आगे है और इस बढ़त का फायदा वह इस मैच में उठाना चाहेगी। हालांकि यह उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। आखिर क्यों हम ऐसा कह रहे हैं, आइए जानते हैं...
 
india vs south africa fifth odi match preview
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
बारिश से प्रभावित चौथे वन-डे को दक्षिण अफ्रीका 5 विकेट से जीतने में कामयाब रहा था। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेजबान टीम को 28 ओवर में 202 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 2.3 ओवर पहले ही हासिल कर लिया था। इस मैच में कुलदीप और चहल की जोड़ी बिल्कुल बेअसर नजर आई और दोनों की अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई। 
 
india vs south africa fifth odi match preview
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
पोर्ट एलिजाबेथ में अब तक जितनी बार टीम इंडिया खेला है, उसे हर बार यहां हार का स्वाद चखना पड़ा है। बीते 26 साल में भारतीय टीम इस मैदान पर 4 मैच खेली है। हालांकि इस बार विराट कोहली इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa fifth odi match preview
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया अब तक द. अफ्रीका में सीरीज जीतने में नाकाम रहा है, लेकिन इस बार उसके पास इस मैच को जीतकर इतिहास रचने का मौका है। विराट कोहली अपनी कप्तानी में यह कीर्तिमान स्थापित करने के लिए टीम पुरजोर कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
india vs south africa fifth odi match preview
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
धोनी के लिए भी बहुत अहम होने वाला है यह मैच। इस वक्त धोनी के वन-डे करियर में 9954 रन हैं और अगर वह इस मैच में 46 रन की पारी खेल लेते हैं तो उनके 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे, जिसके नाम 10 हजार रन होंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed