{"_id":"63b39fdb98759f60af5105c3","slug":"india-vs-sri-lanka-1st-t20-2022-playing-xi-dream11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Playing 11: घरेलू मैदान पर पहली बार भारत की कप्तानी करेंगे हार्दिक, ईशान-ऋतुराज कर सकते हैं ओपनिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL Playing 11: घरेलू मैदान पर पहली बार भारत की कप्तानी करेंगे हार्दिक, ईशान-ऋतुराज कर सकते हैं ओपनिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:18 PM IST
सार
India vs Sri Lanka 1st t20 Playing 11 Prediction: हार्दिक इससे पहले छह मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। सभी मुकाबले विदेशी मैदान पर खेले गए हैं। हार्दिक को आयरलैंड के खिलाफ दो, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक मुकाबले में जीत मिली।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम श्रीलंका प्लेइंग-11
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (तीन जनवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहली बार नए साल में मैदान पर उतरेगी। बिग-3 (विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल) की गैरमौजूदगी में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी की परीक्षा होगी। विदेशों में जिताने वाले पांड्या अपनी धरती पर पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
2 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक इससे पहले छह मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। सभी मुकाबले विदेशी मैदान पर खेले गए हैं। हार्दिक को आयरलैंड के खिलाफ दो, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक मुकाबले में जीत मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और एक टाई पर छूटा था। वह अपनी कप्तानी में अब तक नहीं हारे हैं।
2024 विश्व कप में कप्तानी के दावेदार हैं हार्दिक
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : अमर उजाला
हार्दिक को 18 महीने बाद 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है। न्यूजीलैंड दौरे पर पांड्या की कप्तानी में बारिश से प्रभावित तीन मैचों की सीरीज भारत ने 1-0 से जीती थी। एक मैच रद्द हो गया था, जबकि एक मैच डकवर्थ लुईस नियम से बराबरी पर छूटा था। साथ ही बल्लेबाजी के अनुकूल वानखेड़े की पिच पर भारतीय टीम पांड्या के नेतृत्व में सुरक्षात्मक के बजाय आक्रामक रुख अपनाने पर जोर देगी। वह ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ से ओपनिंग करवा सकते हैं। तीसरे ओपनर के तौर पर शुभमन गिल भी टीम में हैं। अब देखना है कि हार्दिक गुजरात टाइटंस के अपने ओपनर गिल को मौका देते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्विपक्षीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार
4 of 6
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा एशिया कप चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ भारत का द्विपक्षीय सीरीज में शानदार रिकॉर्ड है। 2008-2009 से अब तक भारत और श्रीलंका के बीच 17 द्विपक्षीय मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 14, तो श्रीलंका ने सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं। वहीं, एक मैच का परिणाम नहीं निकला। पिछले 11 मैचों से द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम श्रीलंका से जीतती आ रही है। भारतीय टीम पिछले वर्ष एशिया कप में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के बीच तक 26 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत को 17 और श्रीलंका को आठ में जीत मिली है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।