फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा

Tue, 13 Dec 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
Indian Batting Pair With Highest Averages in Tests
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के लिए सलामी जोड़ी बड़ी मुसीबत बनी रही है। लोकेश राहुल, शिखर धवन, गौतम गंभीर और पार्थिव पटेल जैसे तमाम बल्लेबाजों को उतराने के बावजूद भारत पहले विकेट के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा है। मगर टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ वर्षों में मुरली विजय एक स्तंभ की तरह उभरे हैं।

सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा

Indian Batting Pair With Highest Averages in Tests
टीम इंडिया - फोटो : getty
समय-समय पर शीर्षक्रम ने टीम इंडिया के लिए कई बड़ी साझेदारियां की हैं, जिसकी वजह से टीम ने कई बड़े स्कोर बनाए हैं। कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्होंने भारत के लिए काफी सफल साझेदारियां की है। जानिए कौन हैं टीम इंडिया की सबसे सफल जोड़ियां, जिन्होंने बनाए हैं सर्वाधिक औसत से 2000 से अधिक रन:

सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा

Indian Batting Pair With Highest Averages in Tests
सुनील गवास्कर, मोहिंदर अमरनाथ
सुनील गावस्कर- मोहिंदर अमरनाथ
1980 के दशक में भारत की सबसे भरोसेमंद जोड़ी हुआ करती थी। टीम इंडिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर और टॉप ऑलरांउडर मोहिंदर अमरनाथ ने भारत के लिए 44 पारियां साथ खेली। इन पारियों में दोनों ने 2366 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 55 रन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा

Indian Batting Pair With Highest Averages in Tests
सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन
सचिन तेंदुलकर- मोहम्मद अजहरुद्दीन
1990 के दशक में सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बड़ा स्टार बन कर उभरे। उसी दौर में टीम इंडिया के कप्तान बने कलाई के जादूगर मोहम्मद अजहरुद्दीन। अजहर और सचिन की जुगदबंदी का कमाल ही था कि दोनों ने एक साथ 2385 रन जोड़े। यह रन दोनों ने 42 पारियों में जोड़े, जिसमें उनकी औसत 56.8 की रही।
 
विज्ञापन

सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा

Indian Batting Pair With Highest Averages in Tests
राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग
राहुल द्रविड़- वीरेंद्र सहवाग
क्रिकेट को दो अलग तरह से परिभाषित करने वाले खिलाड़ी एक पटरी पर जब भी आए, बॉलर सिर्फ थरथराए। सहवाग की विस्फोटक बैटिंग के साथ जब द्रविड़ की तकनीक का तड़का लगा, तब भारतीय टीम ने खूब रन बनाए। सहवाग और द्रविड़ ने 58 पारियां साथ में खेलीं। इस दौरान उन्होंने 60.4 की औसत से 3383 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed