फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई टीम इंडिया की गुटबाजी, वर्ल्ड कप के दौरान दो हिस्सों में बंटी भारतीय टीम

Tue, 23 Jul 2019 01:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 23 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: Indian cricket team Is there a rift between Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

विश्व कप के बाद पहली सीरीज खेलने के लिए टीम का एलान हो चुका है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इस बीच मीडिया में भारतीय टीम में खिलाड़ियों के बीच अनबन की बातें सामने आ रही है। कहा जा रहा की टीम में दो धड़े बने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा में दबदबे को लेकर टीम इंडिया दो खेमें बंट गई है। विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।



 
Cricket News: Indian cricket team Is there a rift between Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गल्फ न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में दो खेमों में बंटकर खेली। पहला खेमा विराट कोहली का था, वहीं दूसरा रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा के गुट के खिलाड़ियों को विराट कोहली और रवि शास्त्री के फैसले नागवार गुजरे थे। कई मौकों पर रोहित ने कोहली के फैसलों पर नाराजगी भी जताई, इसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। सेमीफाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा के गुट ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की भी बात कही, जिन्होंने अबतक कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है।
 

Cricket News: Indian cricket team Is there a rift between Virat Kohli and Rohit Sharma
मोहम्मद शमी-विराट कोहली - फोटो : social Media

गल्फ की माने तो सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी को अंतिम 11 में शामिल नहीं किए जाने के फैसले से रोहित शर्मा और उनके साथ के खिलाड़ी नाराज थे। शमी ने वर्ल्ड कप में जबरदस्त गेंदबाजी की थी और 4 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे, इसमे एक हैट्रिक भी थी। वहीं रवींद्र जडेजा को वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान नजरअंदाज किए जाने पर भी दोनों के बीच मतभेद थे। जडेजा ने बाद में सेमीफाइनल में मौका मिलने पर जबरदस्त पारी खेली। रोहित ने इन फैसलों पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket News: Indian cricket team Is there a rift between Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे के लिए कहा जा रहा था कि विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है और रोहित शर्मा सीमित ओवरों की कप्तानी करेंगे। पहले भी रोहित विराट की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन तनातनी के दावों के बीच विराट कोहली ने आराम नहीं लिया है। कहा जा रहा है कि अगर रोहित के नेतृत्व में विंडीज में टीम इंडिया वनडे और टी20 सीरीज जीतने में कामयाब होती, तो उनके स्थायी कप्तान बनाने के दावे को और मजबूती मिलती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed