{"_id":"5d36cd5e8ebc3e6ca06b6b06","slug":"indian-cricket-team-used-11-players-on-number-four-in-last-two-years-but-all-are-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना नंबर चार, दो साल में आजमाए गए 11 खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना नंबर चार, दो साल में आजमाए गए 11 खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 23 Jul 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के लिए नंबर चार की समस्या जख्म से अब नासूर में तब्दील हो चुकी है। यह परेशानी ऐसी है, जिसका तोड़ भारतीय टीम मैनेजमेंट अभी तक नहीं निकाल पाया है। विश्व कप में इसी नंबर चार ने विश्व विजेता बनने के अरमानों पर पानी फेर दिया था। मैनेजमेंट ने कई खिलाड़ियों को आजमाया पर हर कोई उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहा। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कोच रवि शस्त्री ने भी इस खामी को स्वीकार किया। आइए जानते हैं कि टीम ने नंबर चार के लिए कितने खिलाड़यों को मौके दिए।
2 of 5
विजय शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दो साल में टीम ने नंबर चार पर कई प्रयोग किए, लेकिन कोई भी सफल नहीं रहा। विश्व कप में केएल राहुल, विजय शंकर और ऋषभ पंत को भी आजमाया गया पर वो भी प्रभाव दिखाने में फेल रहे। नंबर चार के लिए टीम का प्रयोग अब भी जारी है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में युवाओं को मौका मिला है। इस दौरे पर भी इस स्थान पर नए चेहरे खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : social Media
नंबर चार के लिए विंडीज के खिलाफ केएल राहुल सहित श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे पर टीम मैनेजमेंट की नजर नंबर चार पर ही होगी, ये देखना होगा कि कौन सा बल्लेबाज लंबे समय से खाली पड़े इस स्थान को भर पाता है या इस दौरे के बाद भी इस जगह के लिए तलाश जारी रहेगी। दिनेश कार्तिक, अंबाती रायु़डू को भी इस पोजिशन पर टीम उतार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ambati rayudu
पिछले दो सालों में इस नंबर टीम ने 11 बल्लेबाजों को आजमाया है। यानि कि पूरी एक टीम को इस नंबर के लिए उतार दिया गया, लेकिन कामयाबी फिर भी नहीं मिली। 11 खिलाड़ी नंबर चार पर मिले अवसर का फायदा नहीं उठा पाए। 58 मैच में ये खिलाड़ी सिर्फ सात बार ही 50 या उससे अधिक रन बना सके और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 82 का और औसत सिर्फ 33 का ही रहा। टीम इंडिया ने नंबर चार पर सबसे ज्यादा बार बदलाव किए फिर भी इस स्थान पर प्रदर्शन सुधरा नहीं। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने दो साल में इस स्थान पर सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही मौका दिया और इससे उनका प्रदर्शन भी सुधरा।
विज्ञापन
5 of 5
TEAM INDIA
टीम इंडिया के लिए नंबर चार पोजिशन पर पिछले 2 साल में अंबाती रायुडू, विजय शंकर, केदार जाधव, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या
और युवराज सिंह सरीखे खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।