{"_id":"6755a39fcc1c1f0c680dc003","slug":"indian-cricket-today-matches-results-ind-vs-aus-test-ind-u19-vs-ban-u19-and-ind-w-vs-aus-w-odi-highlights-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: भारत के लिए खराब रहा रविवार, तीनों राष्ट्रीय टीम हारीं; पुरुष-महिलाओं के बाद युवाओं ने किया निराश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: भारत के लिए खराब रहा रविवार, तीनों राष्ट्रीय टीम हारीं; पुरुष-महिलाओं के बाद युवाओं ने किया निराश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Dec 2024 07:18 PM IST
सार
India Cricket Match Highlights Today: रोहित शर्मा की अगुआई वाली पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। फिर महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पराजय मिली। इसके बाद अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भी युवा भारतीय टीम बांग्लादेश से हार गई।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रविवार का दिन 'सुपर संडे' की तरह था, लेकिन उनके लिए यह दिन आशा के अनुरूप नहीं रहा क्योंकि तीनों राष्ट्रीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। सबसे पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। फिर महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पराजय मिली। इसके बाद अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भी युवा भारतीय टीम बांग्लादेश से हार गई।
2 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में वापसी की और पांच मैचों की सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई और रोहित एंड कंपनी ने 18 रन की बढ़त हासिल की। 19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। उस्मान ख्वाजा नौ रन और मैकस्वीनी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से खेला जाएगा। पहला टेस्ट भारतीय टीम ने 295 रन से अपने नाम किया था।
3 of 5
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
भारत के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लगा झटका
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में मिली करारी हार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भारी नुकसान हुआ है। पर्थ टेस्ट में मिली जीत से भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी, लेकिन एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह डब्ल्यूटीसी की तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया। भारत के खिलाफ जीत से ऑस्ट्रेलिया की टीम 60.71 की पीसीटी के साथ शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 59.26 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम 57.29 की पीसीटी के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है और उसके फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI
महिला टीम को मिली लगातार दूसरी हार
जॉर्जिया वोल और एलिस पैरी के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे महिला वनडे मैच में भारत को 122 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अपना दूसरा वनडे मैच खेल रहीं युवा बल्लेबाज वोल महज 87 गेंद में 101 रन की पारी के साथ करियर का पहला शतक जड़ने में सफल रहीं, जबकि पैरी ने 75 गेंद में छह छक्के और सात चौकों की मदद से 105 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा कायम किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला कर आठ विकेट पर 371 रन बनाने के बाद भारत की पारी को 45.5 ओवर में 249 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
5 of 5
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता
- फोटो : @BCBtigers
भारत का नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने रिजान हुसैन की 47 रनों की पारी की बदौलत 49.1 ओवर में 10 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम 139 रन ही बना सकी और 35.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस तरह आठ बार की विजेता भारतीय टीम का नौवां अंडर-19 एशिया कप जीतने का इंतजार फिर बढ़ गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।