{"_id":"68a964b506f89ad01c065d8e","slug":"indian-cricketer-rinku-singh-revealed-the-story-behind-meeting-politician-priya-saroj-shared-love-story-2025-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rinku-Priya: किस तरह परवान चढ़ा था रिंकू और प्रिया का प्यार? भारतीय बल्लेबाज ने खुद खोले राज; सुनाया किस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rinku-Priya: किस तरह परवान चढ़ा था रिंकू और प्रिया का प्यार? भारतीय बल्लेबाज ने खुद खोले राज; सुनाया किस्सा
Sat, 23 Aug 2025 12:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:21 PM IST
सार
प्रिया और रिंकू की सगाई आठ जून को लखनऊ में हुई थी जिसमें राजनीतिक जगत और क्रिकेट की चर्चित हस्तियां शामिल हुईं थी। प्रिया उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा की सदस्य हैं।
विज्ञापन
रिंकू-प्रिया
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी। रिंकू क्रिकेट की दुनिया में अब बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन प्रिया के साथ उनके रिश्ते की बात जब सामने आई तो इससे एक पल को सभी चौंक गए थे। रिंकू ने अब एक साक्षात्कार में बताया है कि किस तरह वह और प्रिया एक दूसरे से मिले और उन्होंने एक दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया।
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल से रिंकू ने बटोरी थी सुर्खियां
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलने वाले रिंकू भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं। उन्हें हाल ही में अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। रिंकू ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए यश दयाल पर लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरी थी और इसके बाद से उन्होंने पीछे मुढ़कर नहीं देखा। प्रिया और रिंकू की सगाई आठ जून को लखनऊ में हुई थी जिसमें राजीनित जगत और क्रिकेट की चर्चित हस्तियां शामिल हुईं थी। प्रिया उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा की सदस्य हैं।

रिंकू और प्रिया
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू ने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में कहा, इसकी शुरुआत 2022 में कोविड के दौरान हुई थी जब आईपीएल मुंबई में था। मेरा एक फैन पेज था जिसने प्रिया की एक तस्वीर डाली थी जिसमें उसके गांव में हुए मतदान के बारे में बताया गया था। प्रिया की बहन तस्वीरें और वीडियो बनाती है तो मुझे लगता है उसने मदद के लिए फैन पेज से एक तस्वीर डालने को कहा होगा। मैंने तस्वीर देखी और मुझे वह पसंद आ गई। मुझे लगा कि वह मेरे लिए बिलकुल सही है। मैंने उसे मैसेज करने के बारे में सोचा, लेकिन फिर लगा कि यह सही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Engagement
- फोटो : instagram
तस्वीरें लाइक करने पर किया था मैसेज
रिंकू ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रिया को तभी मैसेज किया जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें लाइक कीं। रिंकू ने कहा, प्रिया ने मेरी कुछ तस्वीरें लाइक कीं। फिर मैंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और इस तरह ये सब शुरू हुआ। फिर हम बातें करने लगे। एक-दो सप्ताह में हम नियमित रूप से बातें करने लगे। मैचों से पहले भी मैं उनसे बातें करता था। इस तरह मुझे 2022 से प्यार का अहसास होने लगा।

- फोटो : PTI
प्रिया से अब ज्यादा बात नहीं कर पाते रिंकू
रिंकू ने कहा कि प्रिया के सांसद बनने के बाद भी दोनों के बीच कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि आजकल वे एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा, ऐसा कोई बदलाव नहीं आया है। शुरुआत में हम खूब बातें करते थे, लेकिन अब यह काफी कम हो गया है। वह अपना काम करती हैं, गांवों में जाती हैं, लोगों से बात करती हैं और उनकी मदद करती हैं। प्रिया संसद हैं और उनके लिए यह जरूरी है कि वह एक राजनेता के तौर पर यह सारा काम करें। अगर आप उनका इंस्टाग्राम देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वह कितना काम करती हैं। वह सुबह जाती हैं, रात को वापस आती हैं, इसलिए हमें बात करने का ज्यादा समय नहीं मिलता और हम सिर्फ रात में ही बात करते हैं।