फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: मैच से पहले फैंस की मस्ती, राष्ट्रगान के दौरान रोहित भावुक, भारत-पाक मैच में रंगा मेलबर्न

Sun, 23 Oct 2022 01:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 01:42 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में भारत और पाकिस्तान के फैन मैच से पहले ही स्टेडियम के पास पहुंच गए थे। दोनों ही देशों के फैंस जमकर मस्ती कर रहे हैं और अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को देखने भी पहुंचे थे। 
 

विज्ञापन
Indian Fans reached melbourne before IND vs PAK T20 WC 2022 Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के चलते ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न शहर चहल-पहल से भरा हुआ है। दोनों देशों के फैंस यह मैच देखने के लिए मेलबर्न में हैं। मैच से पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास किया तो बड़ी संख्या में फैंस उन्हें देखने भी पहुंचे थे। मेलबर्न की गलियों में एशियाई फैंस जमे हुए हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय लोग भी एशियाई फैंस के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। मैच में राष्ट्रगान के दौरान रोहित शर्मा भावुक हो गए और रोने लगे। यहां हम मेलबर्न का नजारा तस्वीरों में दिख रहे हैं। 

 

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से होगा नंबर वन टी20 बल्लेबाज का फैसला, सूर्यकुमार के फॉर्म से घबराए रिजवान

 
Indian Fans reached melbourne before IND vs PAK T20 WC 2022 Match
भारतीय फैंस - फोटो : ANI
मेलबर्न में मौजूद भारतीय फैंस ने बताया कि मेलबर्न का माहौल उन्हें किसी भारतीय शहर का अनुभव करा रहा है। वह मैच से तीन दिन पहले ही मेलबर्न पहुंच गए थे। वहां भारत की जर्सी पहनकर गलियों में घूम रहे हैं। दुनियाभर से फैंस यहां आए हैं। यह मैच किसी भी दूसरे मैच से बड़ा है।

IND vs PAK: इस साल भारत ने पाकिस्तान से दोगुने से ज्यादा टी20 जीते, 15 ग्राफिक्स में महामुकाबले के रोचक आंकड़े
Indian Fans reached melbourne before IND vs PAK T20 WC 2022 Match
भारतीय फैंस - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकट एक घंटे के अंदर बिक गए थे और लगभग एक लाख फैंस यह मैच स्टेडियम से देखेंगे। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर विजयी आगाज करना चाहेंगी। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप में छह मैच हुए हैं और भारत ने पांच मैच जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Fans reached melbourne before IND vs PAK T20 WC 2022 Match
मैच से पहले मेलबर्न का नजारा - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय लोग भी फैंस के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। मैच से पहले मेलबर्न की गलियां गुलजार हैं और दोनों टीम के फैंस यहां मस्ती कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई फैंस भी इस माहौल का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Indian Fans reached melbourne before IND vs PAK T20 WC 2022 Match
मेलबर्न में भारतीय फैंस - फोटो : ANI
मेलबर्न में भारतीय फैंस जमकर मस्ती कर रहे हैं और भारत पाकिस्तान मैच का जमकर मजा ले रहे हैं। भारत के टॉस जीतने के बाद फैंस टीम इंडिया की जीत तय मान रहे हैं, क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछले छह मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही जीती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed