{"_id":"6718a758d18e71d3e603eacf","slug":"indian-head-coach-gautam-gambhir-confirmed-that-rishabh-pant-is-fit-and-will-be-keeping-wickets-in-second-test-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे पंत? गौतम गंभीर ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे पंत? गौतम गंभीर ने दी जानकारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:06 PM IST
सार
पंत ने इससे पहले मंगलवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था और कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग का अभ्यास भी किया था। उनका वापस आना भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम पहले से ही तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है।
विज्ञापन
1 of 4
गंभीर और पंत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस पर बड़ी जानकारी दी है। गंभीर ने प्रशंसकों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज फिट है और पुणे टेस्ट में उतरने के लिए तैयार है। पंत को बंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन विकेटकीपिंग के दौरान पैर में चोट लग गई थी जिस कारण उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे जिम्मा संभाला था।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
पंत पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन विकेटकीपिंग करने नहीं आए थे जिससे उनके दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय पैदा हो गया था। गंभीर ने दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पंत पूरी तरह सही हैं और वह दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग करने उतरेंगे।' गंभीर की इस पुष्टि के साथ ही पंत की फिटनेस को लेकर चल रहा गतिरोध थम गया। पंत ने इससे पहले मंगलवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था और कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग का अभ्यास भी किया था। उनका वापस आना भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम पहले से ही तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है।
3 of 4
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
प्लेइंग-11 को लेकर गंभीर ने नहीं खोले पत्ते
पंत का खेलना तय हो गया है कि, लेकिन दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 अभी तय नहीं है। शुभमन गिल चोट से वापसी कर चुके हैं, लेकिन गंभीर ने न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ध्यान में रखते हुए वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने का संकेत दिया है। गंभीर ने हालांकि कहा कि प्लेइंग-11 को लेकर अंतिम निर्णय मैच के दिन ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम?
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घरेलू सत्र में अब तक तीनों मैच खेले हैं। भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, ऐसे में बुमराह का कार्यभार प्रबंध देखना होगा। गंभीर ने बुमराह को लेकर कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए हमारे पास करीब 10-12 दिन होंगे। हमारे तेज गेंदबाजों को आराम के लिए काफी वक्त मिलेगा, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के बाद हम देखेंगे कि बुमराह के कार्यभार प्रबंध पर क्या निर्णय लेना है। यह सिर्फ बुमराह की बात नहीं, बल्कि सभी तेज गेंदबाजों के लिए है। हम उन्हें तरोताजा रखना चाहते हैं। हमें पता है कि आगे ऑस्ट्रेलिया का लंबा और अहम दौरा होना है। कार्यभार प्रबंधन इस टेस्ट मैच का नतीजा क्या होता है और इस मैच में वे कितना गेंदबाजी करते हैं, उस पर निर्भर करेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।