NASA’s Asteroid Alert, Asteroid News: धरती के लिए एस्टेरॉयड (Asteroid News in Hindi) को खतरा माना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो धरती पर भयानक तबाही मच सकती है। कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, कहा जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके डायनासोर विलुप्त हो गए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA News in Hindi) ने एक बार फिर एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है।
Asteroid News: धरती की तरफ आ रही है तबाही? नासा ने जारी की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक है स्पीड
यह एस्टेरॉयड 170 फीट का है। यह अंतरिक्ष में 20,832 किमी/घंटा की गति से चल रहा है। इसके कारण नासा बारीकी से इसकी निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही पृथ्वी के निकट वस्तु की श्रेणी में रखा है। हालांकि, यह गति किसी एस्टेरॉयड के लिए सामान्य है, लेकिन इसकी धरती से नजदीकी खगोलविदों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
क्या धरती के लिए है खतरा?
2024 TP17 एस्टेरॉयड पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु 46,40,400 किमी की दूरी पर होगा। पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी (3.84 लाख किमी) के मुकाबले यह 12 गुना अधिक है। हालांकि, धरती के करीब से गुजरने वाले एस्टेरॉयड के मामले में यह करीब माना जाता है। नासा ने पुष्टि की है कि फिलहाल इसे एस्टेरॉयड से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।
Expensive Vegetables: भारत की सबसे महंगी सब्जियां, कीमत इतनी की सुनकर घूम जाएगा दिमाग
नासा कर रहा है निगरानी
नासा का सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज 2024 TP17 जैसे एस्टेरॉयड पर नजर रखता है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी इन एस्टेरॉयड के प्रक्षेप पथ पर डेटा जमा करने के लिए पूरी दुनिया में वेधशालाओं के एक इस्तेमाल करती है। हालांकि, एस्टेरॉयड से तत्काल कोई खतरा नहीं है, लेकिन नासा की तरफ लगातार ग्रहीय सुरक्षा रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
Optical Illusion: इस फोटो में G के बीच C को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
क्या है एस्टेरॉयड?
उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह को एस्टेरॉयड कहते हैं। किसी ग्रह के बनते समय उससे छोटे-छोटे चट्टान के टुकड़े निकलकर बाहर निकल आते हैं और सूर्य का चक्कर लगाने लगते हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि यह अपनी कक्षा से बाहर निकल जाते हैं। आमतौर पर ग्रहों की कक्षा में एस्टेरॉयड जल जाते हैं, लेकिन बड़े एस्टेरॉयड कभी-कभी ग्रहों से टकरा जाते हैं। धरती से भी एस्टेरॉयड की टक्कर हो चुकी है।