{"_id":"63cbebb79318614a5b26bb2a","slug":"indian-team-beats-nz-by-8-wickets-in-2nd-odi-india-won-seventh-consecutive-series-against-new-zealand-at-home-2023-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ ODI: भारत ने घर में न्यूजीलैंड से लगातार 7वीं सीरीज जीती, गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बनी रायपुर की पिच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ ODI: भारत ने घर में न्यूजीलैंड से लगातार 7वीं सीरीज जीती, गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बनी रायपुर की पिच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:35 AM IST
सार
भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड 1988, 1995, 1999, 2010, 2016, 2017 और 2023 में भारत दौरे पर वनडे सीरीज में हारा है।
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। उसने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 12 रनों से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी (मंगलवार) को इंदौर में खेला जाएगा।
2 of 8
रोहित शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड 1988, 1995, 1999, 2010, 2016, 2017 और 2023 में भारत दौरे पर वनडे सीरीज में हारा है। टीम इंडिया के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उसने घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज भी जीत ली। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया जनवरी 2020 से घर में 26 वनडे सीरीज खेली है। इस दौरान 23 जीती और सिर्फ तीन में हारी है।
3 of 8
भारतीय गेंदबाज
- फोटो : BCCI
भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेटा
मैच की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने रायपुर की नई पिच पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। रायपुर में भारतीय टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली। यहां कि पिच टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई। भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी
- फोटो : BCCI
भारतीय तेज गेंदबाजों का तूफान
मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में फिन एलेन को बोल्ड कर अपने इरादे साफ कर दिए। इस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। छठे ओवर में सिराज ने हेनरी निकोलस को चलता किया। सातवें ओवर में शमी ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में कॉन्वे और 11वें ओवर में कप्तान लाथम भी पवेलियन लौट गए। 15 रन के अंदर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था। सभी पांच विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए थे।
विज्ञापन
5 of 8
शमी ने ब्रैसवेल को किया आउट
- फोटो : BCCI
नहीं चले पिछले मैच के शतकवीर ब्रेसवेल
इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला। इन दोनों ने 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद ब्रेसवेल भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर ने भी 27 रन बनाए और फिलिप्स के साथ 47 रन की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 103 रन था। इसके बाद सुंदर और कुलदीप ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।