सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM: वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हुई टीम इंडिया, अभ्यास के बाद खुश नजर आए शिखर धवन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 10:11 PM IST
सार

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जमकर अभ्यास किया। इस सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हो रही है। इसके बाद शनिवार और सोमवार को बाकी दोनों वनडे मैच खेले जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Indian Team Final Practice before ODI Series against Zimbabwe BCCI shares photos
अभ्यास के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त (गुरुवार) से हो रही है। तीन वनडे मैचों की इस सीरीज के सभी मुकाबले हरारे के मैदान पर खेले जाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने बुधवार को फाइनल प्रैक्टिस की। इस प्रैक्टिस के बाद टीम के सभी खिलाड़ी खुश नजर आए। इस दौरान कप्तान केएल राहुल ने भी जमकर अभ्यास किया और कोच के साथ बात करते भी नजर आए। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और मैच से एक दिन पहले राहुल ने इन खिलाड़ियों के साथ भी बात की। 
Trending Videos
Indian Team Final Practice before ODI Series against Zimbabwe BCCI shares photos
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने भी इस दौरान जमकर अभ्यास किया। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन इस सीरीज में उन्हें तीसरे नंबर पर खेलना पड़ सकता है, क्योंकि शिखर धवन और कप्तान राहुल का पारी की शुरुआत करना लगभग तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Team Final Practice before ODI Series against Zimbabwe BCCI shares photos
केएल राहुल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन ने केएल राहुल के साथ प्रैक्टिस की। किशन को इस सीरीज में मध्यक्रम में मौका मिल सकता है। वो इससे पहले कई बार भारत के लिए पारी की शुरुआत कर चुके हैं, लेकिन इस सीरीज में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिलना मुश्किल है। 
Indian Team Final Practice before ODI Series against Zimbabwe BCCI shares photos
लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान लोकेश राहुल अपने बल्ले की जांच करते नजर आए। राहुल लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है और सर्जरी के बाद उन्हें नए सिरे से पूरी तैयारी करनी पड़ी है। 
विज्ञापन
Indian Team Final Practice before ODI Series against Zimbabwe BCCI shares photos
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इस दौरान काफी मस्ती भी की। वो स्वभाव से मस्ती करने वाले इंसान हैं और अक्सर कोच और साथी खिलाड़ियों को परेशान करते रहते हैं। हालांकि, इस सीरीज में उन्हें अपने बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को परेशान करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed