{"_id":"601672ce0f965f35206e10d2","slug":"indians-are-favourites-after-return-of-virat-kohli-says-ian-chappell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: विराट की वापसी से और दमदार हुआ भारत, दिग्गज भी बता रहे जीत का दावेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: विराट की वापसी से और दमदार हुआ भारत, दिग्गज भी बता रहे जीत का दावेदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की श्रृंखला पांच फरवरी से चेन्नई में खेली जाएगी। चैपल का मानना है कि इंग्लैंड ने भले ही हाल में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया हो, लेकिन मजबूत शीर्ष क्रम के कारण भारत का पलड़ा भारी है। चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में यह दावा किया।
2 of 4
इयान चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारत को अपने शानदार आक्रमण और बेहतर बल्लेबाजी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैचों की श्रृंखला में जीत का प्रबल दावेदार करार दिया, उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में हाल की जीत से भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा है और कप्तान विराट कोहली की वापसी से अधिक मजबूत हुई है।
3 of 4
इयान चैपल
- फोटो : सोशल मीडिया
चैपल ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तमाम बाधाओं के बावजूद शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। जब आप बल्लेबाजी क्रम में विराट कोहली का नाम जोड़ते हो तो उससे टीम बेहद मजबूत बन जाती है। इसके अलावा आर अश्विन, हार्दिक पांड्या और इशांत शर्मा भी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे भारत अजेय नजर आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हार्दिक पांड्या, बेन स्टोक्स
- फोटो : amar ujala
प्रमुख खिलाड़ी बेन स्टोक्स की उपलब्धता इंग्लैंड की टीम के लिए महत्वपूर्ण है। स्टोक्स और हार्दिक पांड्या एक जैसी ऑलराउंड क्षमता रखते हैं, लेकिन इंग्लैंड का खिलाड़ी भारतीय की तुलना में थोड़ा बेहतर है। जोफ्रा आर्चर की वापसी से पहले से मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण अधिक मजबूत हुआ है, लेकिन यह इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, जिसमें एक अन्य खिलाड़ी रोरी बर्न्स की वापसी हुई है। उन्होंने कहा, ‘भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों में प्रभावशाली शुभमन गिल, प्रतिभाशाली रोहित शर्मा और अदम्य साहसी चेतेश्वर पुजारा है जिससे वह इंग्लैंड के शीर्ष क्रम से बेहतर लगता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।