फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: जनवरी में मां बनने वाली है अनुष्का, पत्नी के लिए अंतिम दो टेस्ट से हट सकते हैं विराट

Sat, 07 Nov 2020 07:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 07 Nov 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Indias tour of Australia: Dad to be soon Virat Kohli may miss last two test matches
- फोटो : instagram

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुप्रतीक्षित चार मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए टीम से हट सकते हैं क्योंकि जनवरी में वह पिता बनने वाले हैं। कोहली के टीम से हटने से लोकेश राहुल को भारतीय टीम में मध्यक्रम में जगह मिल सकती है। कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जनवरी में मां बनने वाली है।

Indias tour of Australia: Dad to be soon Virat Kohli may miss last two test matches
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली की योजना पर हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि उम्मीद की जा रही कि कोहली 17 दिसंबर से शुरू होने वाली श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश ले सकते हैं। इस वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘बोर्ड ने हमेशा माना है कि परिवार प्राथमिकता है। इस मामले में अगर कप्तान पितृत्व अवकाश लेने का फैसला करते हैं, तो वह पहले दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।’

Indias tour of Australia: Dad to be soon Virat Kohli may miss last two test matches
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

चार टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला के मैच एडिलेड (दिन-रात्रि, 17 से 21 दिसंबर), मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर), सिडनी (सात से 11 जनवरी 2021) और ब्रिसबेन (15 से 19 जनवरी) में आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई ने पिछले कई वर्षों से क्रिकेटरों को पितृत्व अवकाश लेने के लिए प्रोत्साहित किया है और भारत के कप्तान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए भी यह अलग नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indias tour of Australia: Dad to be soon Virat Kohli may miss last two test matches
डॉगी ब्रूनो के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र ने कहा, ‘सामान्य स्थिति में वह बच्चे के जन्म के बाद वापस आ सकते थे, ऐसे में वह एक टेस्ट के लिए टीम से बाहर होते। कोविड-19 के कारण 14 दिनों के पृथकवास के दौरान हालांकि फिर से टीम में वापसी करना मुश्किल होगा। ऐसी स्थिति में लोकेश राहुल को मध्यक्रम में मौका मिल सकता है। संभावना है कि रोहित शर्मा टेस्ट श्रृंखला से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं।

विज्ञापन
Indias tour of Australia: Dad to be soon Virat Kohli may miss last two test matches
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ मौजूद हैं, ऐसे में टीम को कोहली की कमी मध्यक्रम में खलेगी। बीसीसीआई भारतीय टीम के साथ 11 नवंबर को रोहित को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेज सकती है। मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर उतरने के बाद रोहित की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई की उम्मीद बढ़ गई है। रोहित टीम के बाकी सदस्यों के साथ 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्टर्ड फ्लाइट में सवार हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed