फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी, तीसरे वन-डे में पिच से इन्हें मिलेगी मदद

Sat, 23 Sep 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 23 Sep 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
indvaus holkar stadium pitch curator reveals the nature of the pitch
भारतीय क्रिकेट टीम

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान टीम के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि तीसरे वन-डे में पिच रिस्ट (कलाई) स्पिनरों के लिए मददगार साबित होगी। इसका मतलब ये हुआ कि तीसरे वन-डे में एक बार फिर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी के जाल में कंगारू बल्लेबाजों को उलझते देखा जा सकता है।

indvaus holkar stadium pitch curator reveals the nature of the pitch
होलकर स्टेडियम, इंदौर

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने कहा, 'इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि स्कोर कितना बनेगा, लेकिन बड़ा स्कोर बनने की ज्यादा संभावनाएं हैं। गेंदबाजों के लिए भी इस पिच पर बहुत कुछ है।'

indvaus holkar stadium pitch curator reveals the nature of the pitch
कुलदीप यादव - फोटो : PTI

चौहान ने आगे कहा, 'पिच से ऑर्थोडॉक्स स्पिनरों को ज्यादा टर्न मिलने की संभावना नहीं है, लेकिन रिस्ट स्पिनरों को फायदा मिलना तय है। यह टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं क्योंकि उसके पास एक नहीं बल्कि दो रिस्ट स्पिनर्स मौजूद हैं। टीम प्रबंधन ने सभी परिस्थितयों को ही ध्यान में रखकर इन दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
indvaus holkar stadium pitch curator reveals the nature of the pitch
विराट कोहली - फोटो : ESPN

पिच क्यूरेटर के मुताबिक अगर धूप रही तो फिर टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अच्छा होगा। चौहान ने कहा, 'अगर धूप रही, तो पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प अच्छा होगा। खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को टर्न अधिक मिलेगा और तब हमारे दोनों स्पिनर अधिक कारगर साबित होंगे। यहां की पिच तैयार करने के लिए ब्लैक कॉटन मिट्टी का उपयोग किया गया है। यह स्थानीय मिट्टी पानी को तेजी से सोखती है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश का विकेट पर खास असर नहीं पड़ेगा।'

विज्ञापन
indvaus holkar stadium pitch curator reveals the nature of the pitch
d - फोटो : espncricinfo

चहल और कुलदीप ने अब तक सीरीज के दो मैचों में 5-5 विकेट लिए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 2-0 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई है। कुलदीप ने ईडन गार्डन्स पर दूसरे वन-डे में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर गेंदबाज बने। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 50 रन से जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed