फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में खेला गया सबसे छोटा टेस्ट मैच, बांग्लादेश के खिलाफ महज इतनी ही गेदों में निकला नतीजा

Mon, 25 Nov 2019 12:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 25 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN: 2nd Test India wins pink ball test third day shortest match by balls
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने अपने पहले ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को 46 रन से हरा दिया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए गुलाबी गेंद से सभी 19 विकेट चटकाए। ऐसा पहली बार हुआ जब भारत में टेस्ट जीत में स्पिनर्स का कोई योगदान नहीं रहा। घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया ने लगातार 12वीं सीरीज जीती है। मैच दो दिन और तीसरे दिन के पहले सत्र में ही खत्म हो गया। यह मुकाबला भारतीय जमीन पर खेला जाने वाला सबसे छोटा मुकाबला है, जिसका नतीजा निकला है। आइए जानते हैं कि कोलकाता में खेली गए पहले डे नाइट टेस्ट मुकाबले में कुल कितनी गेंदें फेंकी गईं।



INDvBAN: 2nd Test India wins pink ball test third day shortest match by balls
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेशी टीम ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी को छह विकेट पर 152 रन आगे बढ़ाया तब वह भारत से 89 रन से पीछे थी। भारत को जीत के लिए चार विकेट दरकार थी। कप्तान विराट कोहली की टीम ने यह काम 56 बॉल और 47 मिनट में पूरा कर लिया। बचे हुए तीनों विकेट उमेश यादव ने निकालकर इनिंग्स में अपने पांच विकेट पूरे किए।

INDvBAN: 2nd Test India wins pink ball test third day shortest match by balls
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस मैच के दौरान ईडन गार्डन की पिच पर कुल 968 गेंद डाली गई। यह देश में नतीज निकलने वाला सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा। गेंदों के लिहाज से भारत ने इससे पहले 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे जल्दी जीत हासिल की थी। इसमें 1028 गेंदे फेंकी गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN: 2nd Test India wins pink ball test third day shortest match by balls
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

घरेलू जमीन पर यह पहला मौका रहा जब भारत की जीत में स्पिनर्स का कोई योगदान नहीं रहा यानी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने टेस्ट में इस मुकाबले में कुल 9 विकेट लिए, उमेश यादव ने आठ और मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए। स्पिनर्स ने मैच में सिर्फ सात ओवर डाले। भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस मैच में मिलकर 19 विकेट अपने नाम किए और टीम इंडिया को जीत दिलाई।

विज्ञापन
INDvBAN: 2nd Test India wins pink ball test third day shortest match by balls
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट इतिहास में यह तीसरा मौका है जब भारत के तेज गेंदबाजों ने किसी मुकाबले में मिलकर 19 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। उन्होंने इससे पहले 2018 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ 19 विकेट और 2017-18 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 विकेट लिए थे।

यह पहली बार है जब किसी टेस्ट में दो भारतीय तेज गेंदबाजों ने आठ या इससे ज्यादा विकेट निकाले। पिछली 2010 की एशेज सीरीज के दौरान देखने को मिला था कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रेयान हैरिस और मिचेल जॉनसन ने मैच में 9-9 विकेट चटकाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed