{"_id":"5a503d6f4f1c1bd1178b51f0","slug":"indvsa-shikhar-dhawan-drop-the-keshav-maharaj-catch-in-cape-town-newlands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: धवन से ना होती ये चूक तो दक्षिण अफ्रीकी टीम इतने ही रन पर सिमट सकती थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: धवन से ना होती ये चूक तो दक्षिण अफ्रीकी टीम इतने ही रन पर सिमट सकती थी
Sat, 06 Jan 2018 09:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित न्यूलैन्ड्स स्टेडियम में खेले पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही। महज 12 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के टॉप 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया।
2 of 5
- फोटो : bcci
पहले सेशन में 3 विकेट गंवाने वाली अफ्रीकी टीम ने दूसरे सेशन में 4 विकेट खो दिए थे। लंच के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने डिविलियर्स, डु प्लेसिस, डी कॉक और वर्नोन फिलेंडर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया।
3 of 5
- फोटो : bcci
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय 202 पर 6 विकेट था। लेकिन, क्रीज पर आए नए बल्लेबाज केशव महाराज का कैच छोड़ना टीम इंडिया के लिए महंगा साबित हुआ। दरअसल, 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने स्लिप में केशव महाराज का आसान सा कैच छोड़ दिया, उस समय उन्होंने खाता भी नहीं खोला था। लेकिन, इसके बाद केशव महाराज ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 35 रन ठोक दिए, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केशव महाराज
जिस समय केशव महाराज आउट हुए उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 258 रन तक पहुंच चुका था। महाराज ने वर्नोन फिलेंडर के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 19 रनों की साझेदारी की। वहीं, 8वें विकेट के लिए कैगिसो रबाडा के साथ मिलकर 37 रन जोड़ दिए।
विज्ञापन
5 of 5
यदि उस वक्त धवन केशव महाराज का कैच पकड़ लेते तो दक्षिण अफ्रीका 250 रन से पहले ही सिमट सकती थी, लेकिन टीम इंडिया ने यह मौका गंवा दिया। अब महाराज का कैच छोड़ना कितना भारी पड़ता है यह टीम इंडिया के पारी के दौरान ही पता चलेगा। क्योंकि, केपटाउन की इस ग्रीन टॉप विकेट पर 286 रन का स्कोर भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।