फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

Fri, 24 Feb 2017 11:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
IndVsAus: 9 Interesting facts related to Second days play in pune test
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन 256 रन पर 9 विकेट से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खाते में मजह 4 रन जोड़कर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में मजह 105 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की बदौलत 4 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 298 रन की हो गई है। आईए जानें दूसरे दिन के खेल से जुड़े  कुछ प्रमुख आंकड़े ...

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

IndVsAus: 9 Interesting facts related to Second days play in pune test
आर अश्विन - फोटो : ESPN

दूसरे दिन के खेल के पहले ओवर में पहला विकेट मिचेल स्टार्क के रुप में गिरा। स्टार्क को अश्विन ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही अश्विन के नाम एक घरेलू सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दूसरे दिन के खेल के अंत तक अश्विन के नाम 67 विकेट हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था। कपिल ने साल 1979-80 के सीजन में 63 विकेट हासिल किया था। 

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

IndVsAus: 9 Interesting facts related to Second days play in pune test
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट मैच में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। टेस्ट मैच में 30 महीने और 45 पारियों बार विराट के साथ ऐसा हुआ। जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 104 पारियों के बाद विराट के करियर में यह मौका आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

IndVsAus: 9 Interesting facts related to Second days play in pune test
केएल राहुल
टीम इंडिया पहली पारी में महज 105 रन पर ढेर हो गई। भारत ने अपने अंतिम सात विकेट 38 मिनट के अंतराल में मजह 11 रन जोड़कर गंवा दिए। टीम इंडिया ने 94 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया था। सबसे कम रन में अंतिम सात विकेट खोने का यह नया भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 1989-90 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में अंतिम आठ विकेट केवल 18 रन पर गंवा दिए थे।
विज्ञापन

IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...

IndVsAus: 9 Interesting facts related to Second days play in pune test
स्टीव ओ'कीफ - फोटो : Cricket Australia
पहली बार भारत दौरे पर आए स्पिनर स्टीव ओ कीफ को ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजी की सबसे कमजोर कड़ी माना जा रहा था। लेकिन ओकीफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 6 भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। भारतीय पारी के 33 वें ओवर में राहुल रहाणे और साहा को आउट कर मैच का पांसा पलट दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed