{"_id":"589608304f1c1b4a40e83115","slug":"indvsban-india-a-will-face-bangladesh-in-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndVsBan: पहली बार अंतरराष्ट्रीय आक्रमण का सामना करेगा घरेलू क्रिकेट का सबसे सफल बल्लेबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsBan: पहली बार अंतरराष्ट्रीय आक्रमण का सामना करेगा घरेलू क्रिकेट का सबसे सफल बल्लेबाज
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Feb 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और फिट हुए जयंत यादव बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से इंडिया ‘ए’ के खिलाफ खेले जाने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान भारतीय टीम प्रबंधन को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। हार्दिक को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट से पहले कंधे में चोट लग गई थी और इससे उबरने के बाद हाल में समाप्त हुई सीमित ओवर की पूरी सीरीज में वह खेले थे। जयंत हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के हाल में समाप्त हुए उत्तर क्षेत्र के चरण में हरियाणा के लिए खेले थे।
अंतरराष्ट्रीय आक्रमण का पहली बार सामना करेंगे पांचाल
प्रियांक पांचाल
रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले प्रियांक पांचाल अंतरराष्ट्रीय आक्रमण का पहली बार सामना करेंगे जिसमें वह तस्कीन अहमद और शाकिब अल हसन जैसे गेंदबाजों का सामना करेंगे। दो युवा इशान किशन और ऋषभ पंत के बारे में काफी चर्चा हो रही है, वे भी मैच में खेलेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को भी रहीम, तमीम इकबाल और मोमिनुल हक के खिलाफ अपने कौशल को परखने का मौका मिलेगा। एक दिलचस्प पहलू होगा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी और चमा मिलिंद कैसा प्रदर्शन करते हैं। जहीर खान के संन्यास के बाद भारत सभी प्रारूपों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ढूंढ रहा है। अनुभवी आशीष नेहरा छोटे प्रारूप में ही खेल रहे हैं जिसे पांच दिवसीय मैचों में भारत कुछ विविधता चाहता है।
टीमें इस प्रकार हैं
इंडिया ‘ए’ : अभिनव मुकुंद (कप्तान), प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, इशांक जग्गी, ऋषभ पंत, इशान किशन (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, कुलदीप यादव, अनिकेत चौधरी, चमा मिलिंद, नितिन सैनी।
बांग्लादेश : मुशफिकुर रहीम (कप्तान) इमरुल कायेस, तमीम इकबाल, मोमिनुल हक, महमूदुल्लाह रियाद, सब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, तस्कीन अहमद, सुभाशीष रॉय, कमरुल इस्लाम रब्बी, सौम्य सरकार, तैजुल इस्लाम, शैफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज।