फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM से हुई नोटों की बरसात, 4 की जगह निकले 40 हजार

Sat, 04 Feb 2017 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, साहिबाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad atm was dispensing 10 times more money
एटीएम
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 में स्थित निजी बैंक के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते बृहस्पतिवार शाम नोटों की बारिश हो गई। दो हजार निकालने आए युवकों को जब 20 हजार निकले तो छीनाझपटी हो गई। 

 

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

ghaziabad atm was dispensing 10 times more money
शोर और एटीएम में झगड़ा होता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने एटीएम बंद करवा दिया। तकनीकी टीम ने पहुंचकर शुक्रवार को एटीएम की मरम्मत की। 

2 हजार की जगह निकले 20 हजार रुपये

ghaziabad atm was dispensing 10 times more money
वैशाली सेक्टर-2 स्थित निजी बैंक के एटीएम से बृहस्पतिवार शाम कुछ युवक रुपये निकालने पहुंचे थे। एक युवक ने दो हजार रुपये निकाले तो 20 हजार रुपये निकल गए। जबकि उसके मोबाइल पर सिर्फ दो हजार निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 की जगह निकले 40000 रुपये

ghaziabad atm was dispensing 10 times more money
एटीएम
इसके बाद इस व्यक्ति के साथ आए उसके दोस्तों ने भी एटीएम से रुपये निकालने लगे और उन्होने चार हजार निकालने के लिए एटीएम मशीन का बटन दबाया तो  40 हजार निकले। इस बीच तीन-चार युवकों के बीच रुपये निकालने को लेकर छीनाझपटी हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने बंद करवाया एटीएम

ghaziabad atm was dispensing 10 times more money
एटीएम
शोर मचता देख वहां भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद युवक रुपये लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम बंद करवा दिया और बैंक को मामले की सूचना दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed