फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: इन 11 धुरंधरों के दम पर साल का पहला मैच जीतने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 05 Jan 2020 09:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Jan 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
INDvSL: Team India Predicated and Dream 11 for 1st T 20 Match against Sri Lanka
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया 2020 की शुरुआत फटाफट अंदाज में करेगी। विराट सेना श्रीलंकाई टीम के खिलाफ इस साल की पहली सीरीज का आगाज रविवार को करेगी। तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गुवहाटी में खेला जाएगा। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद ही अहम मानी जा रही है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है।



भारत और श्रीलंकाई टीम के बीच अब तक कुल 16 टी-20 के मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत को 11 मैचों में जीत मिली है और श्रीलंका ने पांच मुकाबले जीते हैं। रविवार को जब 2020 का पहला मुकाबला खेलने विराट सेना मैदान पर उतरेगी, तो टीम की पूरी कोशिश होगी कि वह साल का आगाज जीत के साथ करे। इसके लिए कप्तान विराट को एक बेहतरीन टीम संयोजन के साथ उतरना होगा। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में उतर सकते हैं।

INDvSL: Team India Predicated and Dream 11 for 1st T 20 Match against Sri Lanka
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर्स

शिखर धवन और केएल राहुल टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या वह अपनी लय पकड़ पाते हैं या नहीं। राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। इस मुकाबले में भी टीम चाहेगी कि राहुल का बल्ला ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए।

INDvSL: Team India Predicated and Dream 11 for 1st T 20 Match against Sri Lanka
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। विंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट ने रन बनाए थे। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेल सकते हैं। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में जमकर रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSL: Team India Predicated and Dream 11 for 1st T 20 Match against Sri Lanka
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर की भूमिका में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में विराट कोहली शामिल कर सकते हैं। जडेजा विंडीज के खिलाफ भी सीरीज में खेले थे, लेकिन अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। शिवम दुबे को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
INDvSL: Team India Predicated and Dream 11 for 1st T 20 Match against Sri Lanka
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला था। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए थे। इस मैच में भी पंत ही विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed