सब्सक्राइब करें

INDvSA: क्या सीमित ओवर्स वाला विस्फोटक अंदाज टेस्ट में भी दिखा पाएंगे रोहित, पहली बार करेंगे ओपनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 13 Sep 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
INDvsSA Rohit Sharma will Open for first Time in Indian test History
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टी-20, वन-डे के बाद अब टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा टेस्ट में भी भारतीय पारी की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट मैच में पारी का आगाज करेंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर केएल राहुल को अपने खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम के हुए एलान में चयनकर्ताओं ने राहुल को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया।



Trending Videos
INDvsSA Rohit Sharma will Open for first Time in Indian test History
sehwag multan

वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट करियर की शुरुआत छठे नंबर पर शतक लगाकर की थी। बाद में उस वक्त के कप्तान सौरव गांगुली ने 'वीरू' को ओपनिंग करने के लिए राजी किया। बाकी का इतिहास सबको पता है। ठीक वैसे ही अभी तक 27 टेस्ट मैच खेले रोहित शर्मा ने तीसरे से छठे नंबर पर ही बैटिंग की है। छठे नंबर पर उनका रिकॉर्ड सबसे बढ़िया है। ऐसे में अब जब टीम मैनेजमेंट उनसे सलामी बल्लेबाजी करवाना चाहता है तो वन-डे और टी-20 जैसे धमाकेदार प्रदर्शन की आस भी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsSA Rohit Sharma will Open for first Time in Indian test History
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

32 साल के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर टेस्ट में मौका दिया गया है और वह इस बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे। रोहित ने पिछले साल मेलबर्न में आखिरी बार टेस्ट खेला था। चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा से टेस्ट में ओपनिंग कराने का फैसला किया है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी रोहित को टेस्ट में बतौर ओपनर उतारने की वकालत की थी। 

INDvsSA Rohit Sharma will Open for first Time in Indian test History
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टीम इंडिया के चयन प्रमुख एमएसके प्रसाद ने भी कुछ दिन पहले ही कहा था कि, हम निश्चित तौर पर राहुल को ओपनर के तौर पर मौका देने पर चर्चा करेंगे। 27 टेस्ट खेल चुके रोहित शर्मा ने 39.62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन शतक और दस अर्धशतक जड़े हैं। रोहित ने कोलकाता में अपने डेब्यू टेस्ट के दौरान 177 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में नाबाद 111 रन बनाए थे।

विज्ञापन
INDvsSA Rohit Sharma will Open for first Time in Indian test History
रोहित-राहुल - फोटो : social Media

रोहित शर्मा ने कभी टेस्ट में ओपनिंग नहीं की है। नंबर तीन पर रोहित ने चार मैच खेले हैं और 21.40 की औसत से 107 रन बनाए हैं। उनके तीनों टेस्ट शतक नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए आए हैं। केएल राहुल ने विंडीज दौरे पर मयंक अग्रवाल के साथ पारी ओपनिंग की कमान संभाली थी, लेकिन वह असफल रहे और दो टेस्ट की चार पारियों में 44 रन के उच्चतम स्कोर के साथ महज 101 रन ही बना पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed