{"_id":"5afba3034f1c1bce408b59e7","slug":"ipl-2018-kolkata-night-riders-beat-rajasthan-royal-by-six-wickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: इन 5 सूरमाओं के दम पर रहाणे के रण में KKR ने लहराया विजयी परचम, प्ले ऑफ की राह हुई आसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: इन 5 सूरमाओं के दम पर रहाणे के रण में KKR ने लहराया विजयी परचम, प्ले ऑफ की राह हुई आसान
Wed, 16 May 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
KKR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन (45) और कप्तान दिनेश कार्तिक (31) की नाबाद पारी की बदौलत आईपीएल सीजन-11 के 49वें मुकाबले में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट गंवाने के बाद 143 रन की चुनौती केकेआर के सामने रखी थी, जिसके जवाब में केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
यह मैच जीतने के बाद दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो गई है। 13 में से 7 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर बरकरार केकेआर लीग में अपना अगला और आखिरी मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। आइए जानते हैं राजस्थान के खिलाफ इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले केकेआर के 5 हीरोज के बारे में...
कुलदीप यादव
2 of 6
KKR
कोलकाता की इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। कुलदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर राजस्थान के चार अहम खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। कुलदीप के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
क्रिस लिन
3 of 6
kkr
ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन ने केकेआर को सधी हुई शुरुआत दिलाते हुए 42 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन की मददगार पारी खेली। क्रिस की इस कीमती पारी ने केकेआर को जीत के दरवाजे तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
4 of 6
kkr wicket
कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का बेहतरीन ऑलराउंडर ऐसे ही नहीं कहा जाता। इस मैच में क्रिस लिन ने न सिर्फ तीन विकेट चटकाए, बल्कि पांच गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
5 of 6
dinesh karthik
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने क्रीज पर अंत तक मोर्चा संभाले रखा और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही नाबाद लौटे। कार्तिक ने 31 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे से कमाल दिखाते हुए चार खिलाड़ियों को भी अपना शिकार बनाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।