{"_id":"5a4e21744f1c1b1f168b6d55","slug":"ipl-2018-retention-all-you-wants-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018 रिटेंशन से जुड़ी पूरी जानकारी जो आपके लिए जानना है बहुत जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018 रिटेंशन से जुड़ी पूरी जानकारी जो आपके लिए जानना है बहुत जरूरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए गुरुवार शाम को मुंबई में रिटेन पॉलिसी आयोजित होने वाली है। दो साल का बैन खत्म करके चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल एक बार फिर वापसी करेगी। मुंबई में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी फ्रैंचाइजी अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपेगी। हालांकि पहले से ही यह तय माना जा रहा है कि चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु के लिए विराट कोहली कप्तान करेंगे।
rajiv shukla
- फोटो : File
खिलाड़ियों को रिटेन किए जाने वाले इस कार्यक्रम को पहली बार बीसीसीआई आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी, आईपीएल के चैयरमेन राजीव शुक्ला और आठों टीमों के मालिक शामिल होंगे।
virat-dhoni
- फोटो : File
जानकार लगभग तय मान रहे हैं कि चैन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मालिक धोनी और रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) बेंगलूरु विराट कोहली को रिटेन करेगी। इस बीच आरसीबी एबी डीबिलियर्स और यजुवेंद्र चहल को भी रिटेन करना चाहेगी, लेकिन दिक्कत यह है कि अगर वो ऐसा करती है तो इसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chahal and deviliers
- फोटो : File
जैसा कि इस बार सभी फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों की नीलामी में 80 करोड़ रुपए ही खर्च कर सकती है और आरसीबी कोहली के अलावा डीबिलियर्स और चहल को भी रिटेन करती है तो उसके पास नीलामी में ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पैसे नहीं रह जाएंगे।
विज्ञापन
IPL 2018
- फोटो : File
इस बार नए नियमों के मुताबिक, हर फ्रैंचाइजी अपने तीन प्लेयर को रिटेन कर सकती है, जबकि बाकी दो प्लेयर में उसके पास राइट टू मैच का अधिकार होगा। राइट टू मैच के मुताबिक, अगर प्लेयर पर बोली लगती है तो वह ये कार्ड चलकर उस प्लेयर को बोली की राशि के साथ ही अपनी टीम में शामिल कर सकती है।