ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ अपने दिए एक बयान के चलते विवादों में घिर गए हैं। बयान के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वन-डे सीरीज से पहले स्मिथ वन-डे टीम से बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल के बारे में कुछ टिप्पणी की थी।
स्मिथ बेफिजूल हुए आलोचना के शिकार, मैक्सवेल को बाहर करने का कारण किसी और ने बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय वन-डे टीम का ऐलान होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने वन-डे टीम से बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल को अच्छी तैयारी करने की सलाह दी थी। स्मिथ ने कहा था कि मैक्सवेल को समझदारी से ट्रेनिंग करनी चाहिए।
इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी गेविन रॉबर्टसन और तेज गेंदबाज ब्रेंडन जूलियन ने कहा कि स्मिथ को ग्लेन मैक्सवेल की तैयारियों पर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों के मुताबिक स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की आचार संहिता को तोड़ा है। इस दौरान जूलियन ने कहा, 'मैं बांग्लादेश में था और मैक्सवेल ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी तैयारियां भी अच्छी थी और वो टेस्ट टीम में भी थे।'
बता दें कि वैसे मैक्सवेल का पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था, जिनकी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इस मसले पर ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के चेयरमैन ट्रेवर हॉन्स ने कहा, 'ग्लेन मैक्सवेल की काबिलियत पर किसी को शक नहीं है लेकिन वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पिछले 20 मुकाबलों में उनका औसत महज 22 का है, हमें एक खिलाड़ी से इससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।'
बहरहाल, भले ही कप्तान स्मिथ अपनी बहतरीन प्रदर्शन से अपनी टीम को एशेज सीरीज में जीत दिला चुके हैं, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि, अब मैक्सवेल को दी सलाह स्मिथ लिए परेशानी की वजह बन गई है।