{"_id":"5a4de1214f1c1b5f078b47be","slug":"colin-munro-and-ish-sodhi-climbs-to-top-in-latest-icc-t20i-rankings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉलिन मुनरो ने टी20 रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, कीवी टीम बनी नंबर-1","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कॉलिन मुनरो ने टी20 रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, कीवी टीम बनी नंबर-1
Thu, 04 Jan 2018 01:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कॉलिन मुनरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के टी20 स्पेशलिस्ट कॉलिन मुनरो को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ने का इनाम मिला है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में मुनरो नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। वहीं कीवी टीम टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप पर पहुंची जबकि लेग स्पिनर इश सोढ़ी गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचे।
2 of 6
कॉलिन मुनरो
- फोटो : espncricinfo
मुनरो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया। पहले दो मुकाबलों में उन्होंने अर्धशतक जमाए जबकि तीसरे मुकाबले में रिकॉर्ड तीसरा शतक जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक जमाए हो। उन्होंने 11 स्थानों की छलांग लगाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
3 of 6
विराट कोहली
मुनरो ने रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर आरोन फिंच और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जो क्रमशः अब दूसरे व तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इश सोढ़ी
वहीं लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने भी अपने करियर में पहली बार नंबर-1 की रैंकिंग हासिल की। सोढ़ी 10वें नंबर से सीधे पहले नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम को पीछे छोड़ा। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कॉलिन मुनरो
आपको बता दें डेनियल विटोरी और शेन बांड के बाद ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज हैं, जो टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। वहीं ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गप्टिल के बाद मुनरो तीसरे कीवी बल्लेबाज हैं, जो टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।