{"_id":"5a4dbc374f1c1bcd6d8b7bf5","slug":"pak-wicketkeeper-batsman-kamran-akmal-create-world-record-in-list-a-cricket-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक क्रिकेटर कामरान अकमल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक क्रिकेटर कामरान अकमल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज
Thu, 04 Jan 2018 01:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कामरान अकमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के हैदराबाद स्थित नियाजी स्टेडियम में खेले जा रहे लिस्ट-ए क्रिकेट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
2 of 5
कामरान अकमल
36 वर्षीय पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने घरेलू वन-डे टूर्नामेंट में दोहरा शतक बनाया है। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज का पहला दोहरा शतक है। इसके अलावा अकमल पाकिस्तान के तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया है।
3 of 5
कामरान अकमल
कामरान से पहले पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद अलि (207) और खालिद लतिफ (204*) ने लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कामरान अकमल
कामरान अकमल ने हैदराबाद (पाक) के नियाजी स्टेडियम में डिपार्टमेंटल वन-डे कप (47 ओवर का मैच) में वॉटल एंड पॉवर डेवलपमेंट अथॉरिटी टीम की ओर से खेलते हुए हबीब बैंक के खिलाफ 148 गेंदों में 200 रनों की शानदार पारी खेली। जिससे उनकी टीम ने 315 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मैच वह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 5
कामरान अकमल
पाकिस्तान की ओर से वन-डे में आखिरी बार अप्रैल 2017 में उतरे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान ने पाकिस्तान की ओर से 157 वन-डे इंटरनेशनल में 26.09 की औसत से 3236 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 5 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 53 टेस्ट मैचों में 30.79 की औसत से 6 शतकों के साथ 2648 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।