{"_id":"5a4cc6634f1c1b4a018b5656","slug":"rohit-sharma-assures-of-hitting-triple-century-in-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बोले- जल्द ही वन-डे में ट्रिपल सेंचुरी जमाऊंगा और फैंस को करूंगा खुश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बोले- जल्द ही वन-डे में ट्रिपल सेंचुरी जमाऊंगा और फैंस को करूंगा खुश
Thu, 04 Jan 2018 12:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने कहा है कि वह वन-डे में ट्रिपल सेंचुरी लगा सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में 30 वर्षीय रोहित ने कहा कि उन्हें वन-डे में तिहरा शतक लगाने की उम्मीद है।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित ने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेलने के बाद मुझसे पूछा गया था कि तिहरा शतक बना सकते हैं। टी20 क्रिकेट में भी अगर आप शतक जमाते हो तो लोग पूछते हैं कि दोहरा शतक बनाना भी संभव है। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि कृपया थोड़ा धैर्य रखिए। 264 और 300 रन के बीच 36 रन का अंतर था, इसमें बड़ी बात क्या है? इस तरह से देखिए। मेरे दिमाग में यह चलता रहता है कि कैसे यह 36 रन आएंगे। मगर, निजी तौर पर मैं इस बारे में कुछ नहीं सोचता हूं।'
3 of 5
rohit sharma
- फोटो : BCCI
उन्होंने आगे कहा, 'अगर बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच हो तो आपको फायदा मिलता है। अगर आप चुनौतीपूर्ण पिच पर खेल रहे हो तो पहले अपना समय लीजिए। यह आसान है। फर्क सिर्फ इतना है कि मैंने तीन बार दोहरा शतक जड़ा है, इसलिए मुझे पता है कि तिहरा शतक कैसे लगाना है। मुझे इसका फायदा जरूर मिलेगा कि मैंने तीन बार दोहरा शतक जमाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
बकौल रोहित, 'मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि अगर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और अच्छी लय में बल्लेबाजी करे व आपके दिमाग में बसा हुआ हो कि पूरे 50 ओवर खेलना है तो कुछ भी हो सकता है।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : SELF
बता दें कि रोहित शर्मा विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वन-डे में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। अन्य चार बल्लेबाज सिर्फ एक-एक दोहरा शतक जमा सके हैं। 'हिटमैन' ने श्रीलंका के खिलाफ दो जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दोहरा शतक जमाया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।