फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के ये तीन खिलाड़ी बदल देंगे मैच का रुख

Thu, 04 Jan 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar says these players can change the condition against south africa
सचिन तेंदुलकर - फोटो : indianexpress

टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर पूर्व दिग्गज कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान दिया है। सचिन ने अपने बयान में कहा है कि विराट कोहली की सेना अफ्रीकी सरजमीं पर जीत का परचम लहरा सकती है। सचिन का मानना है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया बेहद ही संतुलित टीम है और उसके पास जीत हासिल करने का बेहद अच्छा मौका है। अंग्रेजी समाचार पत्र 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में सचिन ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर खेलना चुनौती भरा होता है, लेकिन यहां जीत के लिए टीम के तौर पर खेलना होगा। एक टीम के तौर पर टीम इंडिया तैयार दिखाई दे रही है।'

Sachin Tendulkar says these players can change the condition against south africa
विराट कोहली

सचिन ने विराट कोहली को भी सलाह देते हुए कहा कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका में अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए। इस दौरान सचिन ने कहा, 'विराट कोहली तभी सफल होंगे जब टीम सफल होगी। विराट को अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए, उन्हें बेसिक्स पर ध्यान देना चाहिए। टीम विराट कोहली के इर्द-गिर्द ही खेलेगी। टीम इंडिया तभी सफल हो सकती है जब वो बड़े स्कोर बनाएगी। रन सिर्फ विराट पर निर्भर नहीं करेंगे दूसरे खिलाड़ियों को भी सहयोग करना होगा।'

Sachin Tendulkar says these players can change the condition against south africa
हार्दिक पांड्या

सचिन तेंदुलकर ने माना कि उनके समय में टीम इंडिया इतनी संतुलित नहीं थी। मौजूदा टीम बेहद ही मजबूत और संतुलित दिख रही है। सचिन ने कहा, 'मेरे 24 साल के करियर में मैंने भारत की इतनी संतुलित टीम कभी नहीं देखी। हार्दिक पांड्या की वजह से इस टीम में लचीलापन आ गया है। एक खिलाड़ी जो 17-18 ओवर फेंक सकता है और नंबर 7-8 पर गेंदबाजी कर सकता है वो टीम के लिए बड़े हथियार की तरह है। ये पांड्या की सबसे बड़ी सीरीज होगी और विराट कोहली उन पर निर्भर करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar says these players can change the condition against south africa
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Deccan Chronicle

दक्षिण अफ्रीका की तेज उछाल भरी पिच पर सचिन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तेजी और उछाल से डर लगेगा। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर काफी क्रिकेट खेला है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो तेज पिच पर नहीं खेल सकते। हमारे बल्लेबाज मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं।'

विज्ञापन
Sachin Tendulkar says these players can change the condition against south africa
केएल राहुल - फोटो : indianexpress

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले  टेस्ट में फर्स्ट इलेवन के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने कहा यह कहना मुश्किल होगा पर मैं इतना कह सकता हूं कि केएल राहुल अच्छे ओपनर हो सकते हैं। हालांकि, मैं उनको ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा हूं, लेकिन राहुल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को अच्छी तरीके से हैन्डल कर सकते हैं। इस दौरान सचिन ने कहा कि सभी बल्लेबाज अच्छे और बुरे पिच से गुजरते हैं। इसलिए मौजूदा फॉर्म सर्वश्रेष्ठ हो सकता है, लेकिन ये प्रस्ताव पिच पर निर्भर करता है। सभी गेंदबाजों के पास पर्याप्त मौका है। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया से अच्छा करने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed